साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मकी जानी मानी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपनी एक्टिंग से लोगो को अपना दीवाना बनने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर काम करने वाली पूजा हेगड़े ने कई हिट फिल्में साउथ इंडस्ट्री को दी है। बता दे आपको की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर के साथ अपकमिंग फिल्म देवा में उनके साथ एक्टिंग करते ही नजर आएगी। इससे पहले पूजा हेगड़े बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान मूवी में नजर आई थी। बता दे आपको की हाल ही में एक्ट्रेस ने श्रद्धा कपूर के बाद अपने घर में भी एक नई लग्जरी कार को शामिल कर लिया है।
इस आलीशान गाड़ी को बनाया अपने कार कलेक्शन का हिस्सा, सलमान खान के साथ जुड़ चुका है नाम
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान फिल्म के दौरान यह खबर कई मीडिया रिपोर्ट्स से आई थी की पूजा हेगड़े और भाईजान दोनो ही एक दूसरे को डेट कर रहे है। हालांकि, इस बारे में कोई भी बात अधिकारिक तौर पर नहीं गई थी। तो वही, अब एक बार फिर से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लोगो के बीच में चर्चा में बनी हुई है। बता दे आपको की हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री में श्रद्धा कपूर ने कार खरीदी थी। तो वही, अब उनके बाद पूजा हेगड़े ने भी एक लग्जरी कार को अपने कार कलेक्शन में जोड़ दिया है। यह लग्जरी कार रेंज रोवर है। जिसका टॉप मॉडल एक्ट्रेस ने खरीदा है।
रेंज रोवर को बनाया अपने कार कलेक्शन का हिस्सा
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने हाल ही में एसयूवी कार यानी की रेंज रोवर को अपने कार कलेक्शन का हिस्सा बनाया है। रेंज रोवर की स्पीड 230km/h हैं। शानदार इंटीरियर और बेहद ही कंफर्ट के साथ आने वाली इस रेंज रोवर की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जिससे पूजा हेगड़े ने अपना बनाया हैं। उनकी इस कार के आने के बाद से लोगो ने उन्हें जमकर अपनी बधाइयां दी है। तो वही बता दे आपको की शहीद कपूर के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की देवा फिल्म अगले साल 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।