अल्लू अर्जुन की जबरदस्त फिल्म “पुष्पा: द राइज” भारत के बाद रूस में भी लगातार धमाल मचा रही है। भारत में यह फिल्म साल 2021 के दिसंबर महीने में रिलीज हुई थी। एक साल के बाद भी इस फिल्म का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए रूस में इस फिल्म को पिछले महीने रिलीज किया गया था और वहाँ भी इस फिल्म ने जमकर धमाल मचाया है। अब तक इस फिल्म ने रूस में 1.02 करोड रूबल की कमाई कर ली है और धीरे धीरे ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही ये फिल्म अभी भी 774 स्क्रीन्स पर चल रही है। आइए जानते हैं फिल्म के रूस में कलेक्शन के बारे में-
रूस में पुष्पा हुई जमकर हिट
बता दें कि इस फिल्म को रूस में रिलीज हुए 1 महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है और अब भी फिल्म का लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है। ये फिल्म रूस में 8 दिसंबर को 774 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी और तब से अभी तक इसमें कोई कमी नहीं की गई है। फिल्म अब तक 1.02 करोड रूबल का कलेक्शन कर चुकी है।
बता दें कि इस फिल्म को रूसी भाषा में डब किया गया है और इससे पहले ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर को भी रूसी में डब किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.7 करोड रूबल की कमाई की थी जो अब तक की सबसे ज्यादा है। हालांकि पुष्पा के आंकड़ों को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म जल्दी ही वॉर का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।
रूस की जनता को बहुत पसंद आई अल्लू अर्जुन की पुष्पा
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना स्टारर इस फिल्म को रूस में 8 दिसंबर को रूसी भाषा में डब करके रिलीज किया गया था और रिलीज के बाद से ही लगातार फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में इस फिल्म को काफी पसंद किये जाने के बाद अब ये फिल्म पूरे देश में पसंद की जा रही है। ये रूस में रिलीज होने वाली कुछ भारतीय फिल्मों में से एक है और इसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। इसके साथ ही भारत की जनता इसके अगले भाग यानी पुष्पा 2 का भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रही है। बता दें कि इस फिल्म को 450 करोड के बड़े बजट में तैयार किया जा रहा है।