भारत में अब एक ऐसा समय आ गया है जहां पर यंगस्टर्स स्टार्टअप में बढ़ चढ़ कर अपना हिस्सा ले रहे है। और यही वजह है कि आज भारत में कई तरह के अलग अलग कांसेप्ट पर बेस्ड स्टार्टअप आसानी से देख को मिल रहे हैं। आज हम आपको इसी स्टार्टअप पर बेस्ड के बात बताने वाले है, जिसमे खुद महिंद्रा कंपनी की मालिक आनंद महिंद्रा ने इन्वेस्ट किया है और इस आइडिया को बेस्ट आइडिया बताया है। बता दे आपको की जिस स्टार्टअप के आइडिया में आनंद महिंद्रा ने इन्वेस्ट किया है, वह आईआईटी बॉम्बे के कुछ छात्रों का है। भारत की सबसे प्रसिद्ध आईआईटी बॉम्बे के हाल ही में कब छात्र ने मिलकर एक फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है। जो अब पूरे देश में एक चर्चा का विषय बन गई है।
फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल के कांसेप्ट में किया आनंद महिंद्रा ने निवेश, करी आईआईटी बॉम्बे के छात्रों की तारीफ
आनद महिंद्रा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आईआईटी बॉम्बे के कुछ छात्रों के द्वारा बनाई गई फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे बताया है। उन्होंने ने इस साइकिल की तसवीर भी साझा करी है और साथ ही वह इस साइकिल की राइड लेते हुए भी नजर आए है। आनंद महिंद्रा ने इस फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल को लेकर कहा है की एक बार फिर से आईआईटी बॉम्बे के छात्रों ने हमको गौरवान्वित किया है। यह दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड फ्रेम ई-बाइक है। बता दे आपको की यह फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल अन्य फोल्डेबल इलेक्ट्रिक वाहनों से 35% अधिक इफिशिएंट है।
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी है यह फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल
Hornback X1 नाम की यह फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल डायमंड फ्रेम की बनी हुई है। जिसमे 250 वाट की मोटर और 36 वोल्ट की बैटरी लगी हुई है। इस साइकिल को चार्ज करने के बाद 70 किलोमीटर तक आराम से चल सकती है। और इसकी स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। साथ ही इसका वजन 15 किलोग्राम है। इसके साथ ही यह फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल अमेज़ॅन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है। दुनिया की पहली ऐसी डायमंड इलेक्ट्रिक साइकिल की बात कही गई है। तो वही, महिंद्रा ऑटोमोबाइल के सीईओ आनंद महिंद्रा का इस इलेक्ट्रिक साइकिल में निवेश करना भी बहुत बड़ी बात है। आनंद महिंद्रा के इस निवेश से यह साइकिल और भी ज्यादा डिमांड में आ सकती है।