भारत में हो रहे आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अपनी जीत का परचम लहराने ने लगी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अपने साथ वनडे मैच खेले है और सभी वनडे में जीत हासिल करी है। हाल ही में हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत ने इतिहासिक जीत हासिल करी है। कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह से परस्त किया है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 358 रन बनाने का टारगेट दिया था। लेकिन श्रीलंका टीम मात्र 55 रन पर ही ऑल आउट हो गई और भारत 302 रनों से यह जीत हासिल कर बैठा। अब इसी जीत पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने रिएक्ट किया है। और टीम इंडिया के लिए कुछ बातें भी कही है।
टीम इंडिया और पति की जीत पर किया बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने रिएक्ट, ऐसा करने से नहीं रोक पाई खुद को
अक्सर ही टीम इंडिया को चीयरअप करने के लिए स्टेडियम में पहुंचने वाली अनुष्का शर्मा इस बार श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में नही पहुंची थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने टीम इंडिया की इस इतिहासिक जीत पर सोशल मीडिया पर एक एक स्टोरी शेयर करी है। जिसमे टीम इंडिया यह जीत मानते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, दिस टीम साथ में ब्लू हार्ट इमोजी।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल होती है। अनुष्का ने अभी तक अपने फिल्मी सफर में कई हिट मूवीज दी है, जैसे कि पीके, जब तक है जान, सुलतान, ए दिल है मुश्किल। तो वही, अगर बात करे अनुष्का शर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट के तो वह बहुत जल्द चकदे एक्सप्रेस में जुलन गोस्वामी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है। उनकी यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने की बात कही गई है।