Breaking News

सब्जी बेच कर चालती थी घर का खर्चा, खेलने के लिए मां ने रखा गिरवी मंगलसूत्र, आज है एशियन गेम्स की चैंपियन

भारत एशियन गेम्स में एक ऐसा नाम बन चुका है जो हर तरफ अपना बोलबाला करने में नही रुक रहा है। भारत के खिलाडी अपने पूरे जी जान से भारत का नाम रोशन कर रहे है। जिसके साथ ही एशियन गेम्स के ऐसे कई खिलाड़ी भी है। जिन्होंने ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किए हैं। आज हम आपको ऐसे ही मुंबई में रहने वाली ऐश्वर्या मिश्रा के बारे में बताएंगे। जिन्होंने ने अपने पिता के साथ सब्जी बेचकर अपने घर का खर्चा चलाया। ऐश्वर्या आज भारत के अलावा अपने माता पिता का नाम रोशन कर चुकी हैं। ऐश्वर्या ने एशियन गेम्स में अपने नाम का परचम लहरा दिया हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की ऐश्वर्या ने एशियन गेम्स 2023 के 14वें दिन ऐश्वर्या मिश्रा 4×400 मीटर रिले दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया हैं। जिसके साथ हीं ऐश्वर्या के माता पिता को उन पर बहुत फर्क है। ऐश्वर्या मुख्य रूप से उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली हैं।

जूते को आज तक रखा संभाल

आपको बताते चले की ऐश्वर्या के पिता मुंबई में आज भी सब्ज़ी और फल को बेचने का काम करते है। इतना ही नहीं ऐश्वर्या के पिता भी कब्बडी प्लेयर रह चुके है। जिसके साथ ही उन्होंने ने अपनी बेटी ऐश्वर्या के टैलेंट को ऐश्वर्या के बचपन में ही जानकर ट्रेनिंग और प्रैक्टिस के लिए भेजना शुरू कर दिया था। जिसके नतीजा आज सामने बेहद खूबसूरती से नजर आ रहा है। ऐश्वर्या के पिता ने ऐश्वर्या की हर जरूरतों को पूरा किया हैं। 16 साल की उमर में प्रैक्टिस के लिए उनके पिता ने उन्हें 14 हजार के जूते दिलवाए थे। महाराष्ट्र के दापोली में हुई एक रेस के दौरान ऐश्वर्या का जूता फट गया था। जिसके कारण ऐश्वर्या के पैरों से खून बहने लगा था। लेकिन अपनी जीत के जोश में ऐश्वर्या ने अपनी रेस में गोल्ड मेडल जीत कर ही दम लिया था। तो वही आज भी ऐश्वर्या के पिता ने उनके खून के निशान के जूते को संभाल कर अपने पास रखा हुआ है।

मां ने रखा गिरवी मंगलसूत्र गिरवी

ऐश्वर्या की घर की स्थिति ठीक ना होने से ऐश्वर्या को आगे बढ़ाने के लिए उनकी मां ने अपना मंगलसूत्र तक गिरवी रख दिया है। तो वही आज उनकी बेटी ने उनकी सारी परेशानियों को एशियन गेम में अपना नाम कमा कर खत्म कर चुकी है। जिसके बाद अब उनके घर में बधाई देने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है। ऐश्वर्या की मां लगभग उनका 32 हफ्तों से इंतजार कर रही है। छोटी सी बस्ती में रहने वाले ऐश्वर्या के बड़े बड़े होल्डिंग और बैनर लग रहे है। जिसको लेकर अब उनके आस पास के सभी लोग उनसे मिलना चाहते है।

About Anushka

Anushka is the Writer and editor of ShortFeed Cricket Section. Having more than 5+ years of experience in Cricket News writing covering all the biggest happenings of CRICKET ARENA.

Check Also

मुकेश अंबानी के सामने नीता अंबानी को लगाया अपने गले, कुछ नही बोले मुकेश अंबानी, सिर्फ देखते रह गए मुंह, ये है पूरी वजह 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भारत के व्यापार की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *