Homeबॉलीवुड'बवाल' मूवी की रिलीज़ डेट हुई अनाउंस, इस तारीक...

‘बवाल’ मूवी की रिलीज़ डेट हुई अनाउंस, इस तारीक को पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे वरुण धवन-जान्ह्वी कपूर

बॉलीवुड के लिए साल 2023 काफी धमाकेदार होता जा रहा है। साल की शुरुआत में ही शाहरुख़ खान की पठान ने सबका दिल जीत लिया और फ़िल्म ने कई रिकार्ड्स तोड़े, उसके बाद मार्च में आयी रानी मुख़र्जी की मिसेस चटर्जी वर्सेज नॉर्वे भी ठीकठाक बिजनेस कर रही है। इसके बाद अजय देवगन की भोला आ रही है तो ईद पर सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान आ रही है। अब फिल्ममेकर्स ने एक और फ़िल्म की घोषणा कर दी है। पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखेंगे वरुण धवन और जान्ह्वी कपूर। दोनो बड़े स्टारर्किड्स एक साथ पहली बार मूवी करने जा रहे है जिसका नाम है ‘बवाल’। फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और बताया जा रहा है कि ये फ़िल्म इसी साल 6 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट के बारे में खुद फ़िल्म निर्देशक और नेशनल अवार्ड विनर साजिद नाडियावाला और नितेश तिवारी ने ट्वीट के जरिये बताया है।

साजिद नाडियावाला और नितेह तिवारी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर जैसे बड़े सितारों से सजी फ़िल्म छिछोरे के लिए नेशनल अवार्ड मिला था। दोनों बहुत बड़े डायरेक्टर्स है और उम्मीद की जा रही है ये फ़िल्म भी सुपरहिट होगी। जान्ह्वी और वरुण की ये सबसे बड़े बैनर की मूवी बन सकती है क्योंकि अबतक दोनों ने ज्यादा मूवीज की नही है और इसके लिए फिल्ममेकर्स ने दिल खोलकर खर्च किया है। पहले ये मूवी अप्रैल में आने वाली थी लेकिन विफिएक्स के मामले में इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट को 6 अक्टूबर शिफ्ट कर दिया गया है। अब दर्शको इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।

आपको बता दे, ये फ़िल्म एक रोमांटिक एक्शन पैक मूवी है जिसमे वरुण धवन और जान्ह्वी कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इसके इलावा फ़िल्म की अधिकतर शूटिंग लखनऊ, उत्तर भारत समेत पोलैंड, जर्मनी, क्राको, पैरिस, बर्लिन, एम्स्टर्डम समेत भारत के अलग अलग राज्यों में हुई है। फ़िल्म के लिए एक्शन डायरेक्टर और स्टंटमैन जर्मनी से हायर किये गए है। इस फ़िल्म में दोनों बड़े एक्टर्स को मिलाकर करीब 700 से ज्यादा क्रू शामिल है जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है फ़िल्म में काफी बड़े बजट की है।

Latest Posts