Breaking News

रणवीर सिंह ने कह दी दीपिका–अनुष्का पर यह बात, अब हो रहे है ट्रोल, कॉफ़ी विद करण में आए थे नजर 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा से ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहे हैं। फिर चाहे यह वजह उनकी कोई नई फिल्म हो यह फिर उनके बयान हो। अब हाल ही में शादी के पांच साल बाद अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विद करण में नजर आए थे। इस चैट शो में बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की लिस्ट में शामिल होने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक दूसरे के बारे में कई सारी बातें करी थी। सीजन 8 के पहले एपिसोड में करण जौहर ने बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपवीर को बुलाया था। अब इसी चार शो में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बारे में ऐसी बात कह दी है की उन्हें सोशल मीडिया पर अब केआरके ट्रोल करने में लगे हुए है।

रणवीर सिंह की बात पर केआरके ने किया रिएक्ट, बोले एक ही बात को नाम बदल किया पेश

केआरके हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों को लेकर जाने जाते है। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई जानता है। अब हाल ही में कॉफ़ी विद करण के सीजन 8 के पहले एपिसोड में आए नजर रणवीर दीपिका को लेकर केआरके ने एक बात कह दी है। केआरके ने कहा है की रणवीर सिंह ने अपनी सालो पुरानी कहानी को बस नाम बदलकर वापस से लोगो के सामने पेश कर दिया है। बता दे आपको की अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह करण जौहर के चैट शो में सीजन 3 में आए थे। तब रणवीर ने कहा था कि जब वह पहली बार अनुष्का शर्मा से मिले थे तो उनके होश उड़ गए थे। वह दोनो एक जगह डिनर पर गए थे। और होटल समंदर किनारे पर था, जहां से अनुष्का एक बड़े दरवाजे से अंदर आती हुई नजर आई थी। और तेज हवा चल रही थी, उनके बाल उड़ रहे थे और मैं उनका दीवाना हो गया था।

अब इसी बात को वापस से दोहराया रणवीर ने दीपिका के लिए

हाल ही में कॉफ़ी विद करण के सीजन 8 में नजर आए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कई सारी बातें करी है। शादी के बाद दोनो का एक साथ पहला इंटरव्यू था। बता दे आपको की रणवीर ने इस सीजन में कहा है कि रामलीला के लिए जब उन्होंने ने दीपिका का नाम सजेस्ट किया और बाद में जब वह संजय लीला भंसाली के घर उनके बड़े से दरवाजा से इंटर करते हुए अंदर आई, तेज हवा में उड़ते बाल और सफ़ेद चिकनकारी कुर्ता पहने दीपिका बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। मैं तो उनका वही पर दीवाना हो गया। अब इसी बारे में केआरके ने कहा है की कहानी एक समान है बस रणवीर ने किरदार बदल दिए है।

About Anushka

Anushka is the Writer and editor of ShortFeed Cricket Section. Having more than 5+ years of experience in Cricket News writing covering all the biggest happenings of CRICKET ARENA.

Check Also

उर्फी जावेद से किया मलाइका अरोड़ा की तुलना, बोले उर्फी है बेकार में बदनाम, मलाइका है अजीबो गरीब फैशन की क्वीन 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में 50 साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *