Homeबॉलीवुडसलमान खान कि इस एक्ट्रेस ने करी थी अपने...

सलमान खान कि इस एक्ट्रेस ने करी थी अपने घरवालों के मर्जी के खिलाफ शादी, बरबाद हो गया था फिल्मी करियर 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सलमान खान ने बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। आज हम आपको उनके साथ काम करने वाली एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी शादी रचाई थी। यह एक्सीडेंट 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस है, जिन्होंने सलमान खान की फिल्म से लोगों के बीच में काफी सुर्खियां बटोरी थी। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह है फिल्म “मैंने प्यार किया” की मेन लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री की। जी हां भाग्यश्री ने अपने प्रेमी के साथ गुपचुप शादी कर ली थी। उन्होंने अपनी शादी अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ करी थी। लेकिन एक्ट्रेस मैंने फिल्म प्यार किया के बाद अपनी किसी और फिल्म को लेकर कभी भी चर्चा में नहीं आई। साल 1989 में आई इस फिल्म के बाद भाग्यश्री का करियर मानो पूरी तरह से चौपट हो गया था। आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि उनका पूरा करियर चौपट हो गया।

एक्ट्रेस भाग्यश्री है एक राजघराने कि बेटी

The Indian Express

बता दे आपको क्या एक्ट्रेस भाग्यश्री एक राजघराने परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म एक राजा महाराजा के घर में हुआ था। भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। वो सांगली के राज परिवार में जन्मी है। एक्ट्रेस भाग्यश्री के पिता का नाम राजा मेहरबान श्रीमंत राजासाहेब विजयसिंघराव माधवराव पटवर्धन है। और उनकी मां का नाम श्रीमंत अखंड सौभाग्यवती रानी राजलक्ष्मी पटवर्धन हैं। एक राजघराने परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री ने राजघराने परिवार में शादी नही करी थी। यही वजह थी कि उनकी शादी को लेकर उनके घरवाले राजी नहीं थे।

अपने स्कूल के प्यार से करी भाग्यश्री ने शादी

Bollywood Shaadis

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपनी शादी अपने स्कूल के समय के प्यार से करी थी। उन्होंने ने अपने साथ पढ़ने वाले लड़के हिमालय से शादी करी है। भाग्यश्री ने अपने प्यार को पाने के लिए अपने घरवालों के मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी शादी कर ली। उन्होंने ने अपनी शादी फिल्म मैने प्यार किया के दौरान ही कर ली थी। बाद में उनका एक बेटा अभिमन्यु हुआ। हालाकि, शादी के बाद वह अपनी जिंदगी में इस तरह व्यस्त हो गई कि उन्होंने ने अपने फिल्मी करियर पर ध्यान ही नही दिया। तो वही, एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बताया है कि उन्हे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय न होने का कोई गम नही है। वह अपने परिवार के साथ काफी खुश है।

Latest Posts