बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को आज किसी पहचान की जरुरत नही। अपने ग्लेमरस अंदाज़ और क्यूटनेस के लिए जानी जाती है। फ़िल्म हीरोपंती से करियर की शुरुआत की थी और बेहद ही कम समय में उन्होंने काफी नाम कमा लिया। कृति इन दिनों प्रभास के साथ आदिपुरुष मूवी को लेकर चर्चाओं में है। पर आज हम बात करेंगे कृति सेनन के आलीशान घर की जिसकी कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों की जो सोशल मीडिया पर काफी तेज वायरल हो रही है।
कृति सेनन ने 2014 में मुंबई के पॉश इलाक़े में घर लिया था जिसको उन्होंने काफी सुंदर सजाया। कृति का घर फेमस इंटीरियर डिज़ाइनर प्रियंका मेहता में डिज़ाइन किया था। उस घर में उन्होंने काफी कुछ डेकोरेट किया है।
कृति अपने बंगले में अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ रहती है। एक तस्वीर में उन्होंने पूरे परिवार की तस्वीरों को दीवार पर फ्रेम कर लगाया हुआ है। कृति की बहन नुपुर सेनन भी पंजाबी मूवीज और म्युज़िक वीडियोस में काम करती है।
एक तस्वीर में कृति की माँ पूजा करते दिखाई दे रही है। कृति ने एक बार इंटरव्यू में इस बात को बताया था कि उनकी माँ काफी धार्मिक है और वो अक्सर पूजा कर अपना ध्यान व्यतीत करती है।
कृति अपने फ्रेंड्स के साथ भी काफी समय बिताते है और उनके दोस्त भी घर आते रहते है। कृति के पास पेट्स भी है जिनसे वो बहुत प्यार करती है और उनके साथ भी काफी समय बिताती है।
कृति सेनन अपने पूरे परिवार के साथ उसी आलीशान घर में रहती है। घर में नेगेटिव एनर्जी को दूर रखने के लिए इन्होंने काफी अच्छी गार्डनिंग भी कर रखी है और कई छोटे छोटे पौधे लगा रखे है। कृति को गार्डनिंग का भी शौक है और वो अक्सर फ्री टाइम में गार्डनिंग करती रहती है। कृति को योगा करने का भी शौक है इसलिये वो खुद को फिट करने के लिए योगा भी करती है। बता दे आपको कि कुछ दिनो पहले ही एक्ट्रेस कृति कि फिल्म शहजादा सिनेमघरों में आई थी। लेकिन उनकी यह फिल्म दर्शकों को लुवाने में असफल रही। जिसके कारण यह बॉक्स ऑफिस पर चल नही सकी है। तो वही, इस फिल्म में कृति के साथ कार्तिक आर्यन ने भी मुख्य भूमिका में अपना किरदार निभाया है।