बॉलीवुड जानी मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती से सभी वाकिफ है। तो वही आज यानी की 23 अक्टूबर को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपना जन्मदिन मना रही है। आज यानी की 23 अक्टूबर 2023 को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पूरे 50 साल की हो गई है। तो वही कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को बधाई देते हुए भी नज़र आए। एक्ट्रेस 50 साल की उम्र में भी किसी भी नई हीरोइनों से कम नहीं लगती है। इतनी उम्र होने के बाद भी एक्ट्रेस का जलवा आज भी कायम है। जिसके साथ ही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉटेस्ट एक्ट्रेसेज में से एक है। अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने फैंस के साथ अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करी है। जिसपर कैप्शन में मलाइका ने अपने उम्र को 48 साल बताया है। जिसके बाद फैंस एक के बाद एक कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे है।
कैप्शन में लिखा-48 साल की हुई
आपको बताते चले की अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी उम्र 48 साल बताने के बाद अब यूजर्स उनकी फोटोज पर जबरदस्त कॉमेंट कर रहे है। एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज के कैप्शन में लिखा था की ‘एक और साल चला गया और वह 48 की हो गई है। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी लिखा की वह शांति और अपने लोगों के लिए आभारी है। जो उनके इस पूरी जर्नी में उनके साथी रहे हैं। जिसके साथी ही एक्ट्रेस खुद को विश करते हुए अपने कैप्शन पर पूर्णविराम लगती है।
यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा द्वारा करी गई उनकी पोस्ट फोटोज में यूजर अपनी राय देते हुए नजर आए। जिसमे एक यूजर ने लिखा है की गूगल तो आपकी एज 50 साल बता रहा है। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा है की अब 4-5 साल तक इंस्टाग्राम कैप्शन 48 दिखाने देने वाला है। अपने कैप्शन को लेकर अपने जन्मदिन के मौके पर ही एक्ट्रेस को यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। तो वही एक्ट्रेस की ब्वॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को उनके जन्मदिन पर विश किया है। साथ ही उनकी फोटोज को भी पोस्ट किया है।