बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म मेकर करण जौहर अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा ही लोगो को मंत्रमुग्ध किया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर ने अपने बहुमुखी योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। एक फिल्म निर्माता, निर्देशक और टॉक शो होस्ट के रूप में, करण जौहर ने भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी है। “कभी खुशी कभी गम” और “कुछ कुछ होता है” जैसी उनकी निर्देशित फिल्में प्रतिष्ठित बन गई हैं, जो कहानी कहने और मानवीय रिश्तों को समझने की उनकी क्षमता को दर्शाती हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस, धर्मा प्रोडक्शंस ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलताएं हासिल की हैं, जो प्रतिभा और सम्मोहक कथाओं के प्रति उनकी गहरी नजर को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, उनका टॉक शो, “कॉफ़ी विद करण” एक सांस्कृतिक घटना बन गया है, जो दर्शकों को बॉलीवुड हस्तियों के जीवन की स्पष्ट झलक प्रदान करता है। अब हाल ही में इस टॉक शो का आठवां सीजन वापस से शुरू हो गया है। इस शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ नजर आए थे।
करण जौहर के टॉक शो में आएंगे यह हिट ब्रदर्स, दिया है खुद करण ने हिंट
करण जौहर के कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में नजर आए बॉलीवुड की पावरफुल जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब बॉलीवुड के यह दो ब्रदर्स एक साथ इंटरव्यू देते हुए नजर आने वाले हैं। करण के पहले एपिसोड को लोगों का खूब प्यार मिला है। तो वही, इस चैट शो के फैंस अब दूसरे एपिसोड को लेकर बेहद ही एक्साइटेड नजर आ रहे है। अपने अगले एपिसोड के बारे में हिंदी देते हुए करण जौहर ने बताया है कि अब अगले एपिसोड में किसी भाई या बहन की जोड़ी में एंट्री होने वाली है।
कौन होगी यह जोड़ी, लोगो ने लगाए कयास
बता दे आपको की करण जौहर के इस हिंट के बाद से लोगो ने कई कयास लगाए है। जिसमे से कई लोगो ने बॉलीवुड के क्यूट भाई बहन सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की जोड़ी बताई है। तो वही, इन सबके बीच में रानी और काजोल की भी जोड़ी का भी नाम सामने आया है। साथ ही एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेक्स्ट एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल एक साथ नजर आने वाले है।