बॉलीवुड की वो लड़ाई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गयी। हम बात कर रहे है शत्रुघ्न सिन्हा जिनको लोग शॉटगन के नाम से भी जानते है और 70 के दशक के चॉक्लेटी हीरो शम्मी कपूर की जिनकी लड़ाई ने सबके हाथ पैर फूला दिए थे। ये बात तो कफ पुरानी है लेकिन अंदाज़ आज भी वैसा ही है, हम बात कर रहे है शत्रुघ्न सिन्हा की जो शुरू से बेबाक़ी अंदाज़ के एक्टर रहे है। उनके दिल में जो बात रही है व्ही जुबान पर रही है। यही वजह है कि अगर उनको कोई बात दिल में आ गयी है तो साफ-साफ कह देते है चाहे फिर किसी को बुरा लगे या अच्छा उनको कोई फर्क नही पड़ता। शत्रुघ्न सिंह जब फ़िल्म जगत में नए नए आये तब भी उनका अंदाज़ ऐसा ही कुछ था। ऐसा ही एक किस्सा आज तक चर्चाओं में है जब शत्रुघ्न सिन्हा की लड़ाई बॉलीवुड के सीनियर और प्रभावशाली शम्मी कपूर से हो गयी थी, ऐसे में बात इतनी बिगड़ गयी थी कि शम्मी ने शत्रुघ्न का कॉलर तक पकड़ लिया था और आरके स्टूडियो से बाहर धकेल दिया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
ये फिल्म 1976 में रिलीज़ हुई खान दोस्त की शूटिंग की बात है। शत्रुघ्न सिन्हा के आदर्श शुरू से ही राज कपूर हुआ करते थे और उन्ही की वजह से वो फ़िल्मो में आये थे। लेकिन फ़िल्म जगत के सबसे सीनियर कलाकार पृथ्वीराज कपूर के बारे में शत्रुघ्न सिन्हा की राय थोड़ी नेगेटिव थी। दरहसल, शत्रुघ्न सिन्हा की ये राय इसलिए बनी क्योंकि एफटीआईआई पुणे में जब वो एक्टिंग का कोर्स कर रहे थे तब वहां छात्रों से मिलने पृथ्वीराज कपूर आये थे। उन्होंने सबको ऑटोग्राफ दिया और बातचीत भी की लेकिन उसी दौरान उन्होंने वहां अपशब्द का इस्तेमाल किया जो शत्रुघ्न सिन्हा को न गवारा गुज़रा। ये बात शॉटगन के दिल में घर कर गयी और फिर जब वो स्टार बने तो कई मौको पर उन्होंने पृथ्वीराज के खिलाफ आलोचना करते हुए कहा कि कलाकरों को अपने फैंस के साथ उचित व्यवहार करना चाहिए।
अब शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर इसबात को दोहराते थे और बात करते थे। एक दिन आरके स्टूडियो में राज कपूर के साथ शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म खान दोस्त की शूटिंग कर रहे थे। तभी पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर के भाई, शम्मी कपूर सैट पर पहुंचे और शत्रुघ्न सिन्हा की बात सुन ली। उनको अच्छा नही लगा शत्रुघ्न की ये बातें और उन्होंने कहा कि से उनके पिता के बारे में अपने साक्षात्कारों में बात करना बंद करें। इसपर बहस बड़ गयी और शम्मी कपूर ने तुरंत ही शत्रुघ्न सिन्हा का कॉलर पकड़ा और आरके स्टूडियो से बाहर धकेल दिया। शम्मी ने गार्डों को भी सख्त निर्देश दिया कि शत्रुघ्न को कभी स्टूडियो में न घुसने दें। शूटिंग रुक गई और निर्देशक समेत सबको नुकसान होने लगा। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी ग़लती का एहसास हुआ और उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफ़ी मांगी।