Homeबॉलीवुडऋषिकेश में किया अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने...

ऋषिकेश में किया अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भंडारा, संतो का लिया आशीर्वाद, यहां देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस समय अपने एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। जिसकी शुरुआत उन्होंने ने ऋषिकेश से करी है। स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम में जाने के बाद, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 100 संतों के लिए एक धार्मिक भोज, भंडारे की व्यवस्था करी। आश्रम में आशीर्वाद लेने पहुंचे अनुष्का और विराट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में अनुष्का और विराट कोहली दावत के दौरान जमीन पर बैठे संतों का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। अनुष्का और विराट के भंडारे में पहुंचे संतो का हाथ जोड़कर उनका अभिवादन दोनो ने किया। और उनका सम्मान किया। जहां विराट ने ट्राउजर के साथ स्वेटर पहना रखा था। तो वहीं, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फ्लोरल शॉल के साथ व्हाइट सलवार सूट पहना हुआ था। भंडारे के साथ ही एक्ट्रेस ने आश्रम में पहुंचे अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई है।

Hindustan times

अनुष्का और विराट की इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कोहली की तरह कोई और क्रिकेटर या सेलिब्रिटी भी जड़ों से इतना जुड़ा नहीं है। वृंदावन, ऋषिकेश और नैनीताल जाने के बारे में भी सोचे। यूजर ने लिखा, मैंने आज तक ऐसा किसी भी सेलेब्रिटी को करते हुए नहीं देखा है। लेकिन विराट कोहली ने ये सब करके मेरा दिल जीत लिया है। इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा, वाह, मैं देख रहा हूँ कि तुम भी संस्कृति के आदमी हो।” ऐसे बहुत सारे कॉमेंट पोस्ट पर आए है।

ऋषिकेश से पहले दोनो वृंदावन बाबा नीम करोली बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। अनुष्का और विराट कोहली इस धार्मिक यात्रा को अपने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले पूरा करने वाले है। विराट कोहली बहुत जल्द ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ क्रिकेट खेलने वाले है। तो वही, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी झूलन देवी पर अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए शूट करने वाली है।

Latest Posts