बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने धाकड़ अंदाज के लिए लोगो के बीच मे काफी मशहूर है। एक्ट्रेस जब से बॉलीवुड में आई है तबसे उन्होंने ने अपनी एक्टिंग से धमाल मचाया हुआ है। एक्ट्रेस को उनके एक्टिंग के साथ ही उनके बेबाक अंदाज के लिए भी काफी जाना जाता है। कंगना रनौत किसी भी बात को अपने दिल में नही रखती है। कंगना भारत से जुड़े मामलों के साथ ही विश्व सतरीय बातो पर भी खुलकर अपनी बात रखती है। अब वापस से बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ट्वीटर पर लौट आई है। वह करीब डेढ़ साल बाद ट्विटर पर वापस से आई है। बता दे आपको कि एक्ट्रेस का ट्वीटर अकाउंट ढेढ़ साल पहले बंद कर दिया गया था। लेकिन वापस से उनके ट्विटर पर एंट्री करने के बाद लोगो के बीच में हंगामा सा मच गया था। ट्वीटर पर आते ही कंगना रनौत वापस से अपने पुराने अंदाज में आ गई है। ट्वीटर पर जैसे ही एक्ट्रेस ने पहला ट्वीट किया लोगो के बीच में अफरा तफरी मच गई। अपने ट्वीट के बाद एक्ट्रेस ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगी।
पहले ट्वीट ने मचाया बवाल
बता दे आपको कि जैसे ही एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर वापसी की ओर अपने पहले ट्वीट से ही सभी को हैरान कर दिया। उनका ट्वीट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी ज्यादा शॉक्ड हो गए थे। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हैलो दोस्तों…यहां पर वापस आकर अच्छा लग रहा है।’ इस ट्वीट के बाद एक्ट्रेस ने एक और ट्वीट किया जिसमे उन्होंने ने अपनी फिल्म के बारे में बात बताई। एक्ट्रेस ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, हो गया फिल्म का रैप, इमरजेंसी फिल्म की शूटिंग हमने पूरी कर ली है। अब आप सभी से 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघर में मुलाकात होगी।’
And it’s a wrap !!!
Emergency filming completed successfully… see you in cinemas on 20th October 2023 …
20-10-2023 🚩 pic.twitter.com/L1s5m3W99G— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 24, 2023
क्यों कंगना रनौत का अकाउंट हुआ था बैन
ढेड़ साल पहले बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद अब वह वापस से अपने ट्वीटर अकाउंट पर लौटी है। असल में उनका ट्वीटर अकाउंट उनके एक ट्वीट की वजह से बंद कर दिया गया था। एक्ट्रेस ने पश्चिम बंगाल के इलेक्शन पर एक ट्वीट किया था। जिसके बाद उनका अकाउंट बंद कर दिया गया था।