बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा ही एक नया कपल देखने को मिल जाता है। इनमें से कुछ ऐसे भी है कपल है जिन्होंने ने अपने साथ होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करी है। और ना ही अपने रिलेशनशिप की बात को नकारा है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही चर्चित कपल के बारे में बताने वाले है, जिनको अकसर ही एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। हम बता कर रहे है चर्चित कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की। लंदन ड्रीम से अपना डेब्यू करने वाले आदित्य रॉय कपूर को असल में पहचान फिल्म आशिकी 2 से मिली। इस मूवी के जरिए वह बॉलीवुड के गलियारों में एक सनसनी बन गए। तो वही, उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रैंड अनन्या पांडे ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से करी। हाल ही में दोनो को एक डेट नाइट के दौरान स्पॉट किया गया है।
डेट नाइट पर स्पॉट हुए आदित्य-अनन्या, आदित्य की बाहों में नजर आई अनन्या
कल यानी कि शुक्रवार की रात को आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को एक डेट नाइट के दौरान स्पॉट किया गया। दोनों ही बेहद ही रोमांटिक अंदाज में इस डेट के दौरान नजर आए है। इसी डेट नाइट के दौरान अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर की बाहों में बाहें डाले हुए नजर आए है। ब्लैक आउटफिट में ट्यूनिंग करते हुए नजर आए अनन्या और आदित्य दोनो ही बहुत ही प्यारे लग रहे है। जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय ब्लैक कलर की मिडी पहने हुए है। वही बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट कैरी किया है।
फैशन वीक के दौरान आए थे दोनो चर्चा में, कुछ लोगो ने कहा मिसमैच है यह जोड़ी
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक दूसरे के साथ पहली बार फैशन वीक में एक साथ रैंप वॉक करते हुए नजर आए थे। जिसके बाद से दोनो के डेटिंग करने की खबरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होने लगी। हालांकि, उन्हें कई मौकों पर एक साथ भी देखा गया। अब हाल ही में डेटिंग नाइट के दौरान स्पॉट हुए अनन्या और आदित्य की जोड़ी को कुछ लोगो ने मिसमैच का टैग दे दिया है। बता दे आपको की अनन्या और आदित्य के बीच में 13 साल का एज गैप है। तो वह, अगर बात करे उनके वर्कफ्रंट की तो चंकी पांडे की बेटी अनन्या ‘खो गए हम कहां’ मूवी में दिखाई देने वाली है। और आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ में बहुत जल्द नजर आने वाले है।