इन दिनों काफी चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बेहतरीन एक्टर की लिस्ट में शामिल है। एक्टर रणबीर कपूर का अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। रणबीर कपूर की फिल्म पर्दे पर आते ही हिट साबित होती है। तो वहीं अभी हाल ही में खबर आई है की रणबीर कपूर हॉलीवुड सिनेमा में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस खबर पर खुद अभिनेता रणबीर कपूर ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।
रणबीर कपूर ने दिया बड़ा बयान
अभिनेता रणबीर कपूर ने सऊदी अरब में हुए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। इसमें बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने पर बात की थी। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रणबीर ने कहा है कि वह अपनी भाषा में फिल्म करने को लेकर काफी कम्फर्ट है, क्योंकि ये उन्हे बहुत अच्छी तरह से आता है। इस समय में रणबीर कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। जिससे चाह कर भी रणबीर इसे छोड़ नहीं सकते है। जिससे रणबीर कपूर काफी संतुष्ट के साथ खुश भी हैं।
रणबीर ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बोली ये बात
रणबीर कपूर ने कहा है कि फिलहाल वह आगे के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे है। साथ ही इसके रणबीर ने ये भी बोला है की आगे वो इसका कभी जिक्र भी नही करेंगे। रणबीर कपूर ने आगे ये भी कहा है कि उन्हें फिल्मों के डायरेक्शन में काफी दिलचस्पी है। लेकिन फिल्मों को लिखने का काम उनको बहुत ज्यादा भारी लगता है। रणबीर ने बताया कि वह हमेशा से ही फिल्मों का निर्माण करना चाहते थे। लेकिन उनकी स्क्रिप्ट लिखने का साहस उन में बिल्कुल नहीं है। साथ ही रणबीर ने ये भी बताया है की आने वाले 10 सालों में फिल्मों का डायरेक्शन उनकी योजना में हो सकता है।
रणबीर कपूर की जल्द ही आने वाली है नई फिल्म
अगर बात करे अभिनेता रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की तो रणबीर कपूर अभी कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त’ में नजर आए थे। जो की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट अहम रोल को निभाती हुई नजर आई थी। बता दे की अब रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल’ जल्द ही में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। तो वही आपको बता दे की ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। इस जोड़ी को।देखने के लिए फैंस काफी बेताब है।