संजय लीला भंसाली की सुपरहिट गई फिल्म राम लीला में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ‘राम चाहे लीला’ गाने पर जबरदस्त डांस कर सबको अपना दीवाना बना लिया था। प्रियंका के इस गाने को बहुत पसंद भी किया गया था। तो वही आपको बता दे कि ये गाना डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर किया था। लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने सलमान खान की वजह से इसे रिजेक्ट कर दिया था।
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत फिल्में बनाने का क्रेडिट दिया जाता है। यही वो डायरेक्टर हैं जिन्होंने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर लॉन्च किया था। बता दे की रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक साथ पहली फिल्म ‘राम लीला’ थी। फिल्म राम लीला में एक गाने में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। प्रियंका का ‘राम चाहे लीला’ गाने में जो डांस था। प्रियंका चोपड़ा के इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। आज भी इसके वीडियो को देखा जाते है। आपको बता दे की इस गेस्ट डांस परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका से पहले संजय लीला भंसाली ने विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन को अप्रोच किया था। लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने संजय भंसाली को एक्टर सलमान खान की वजह से मना कर दिया था।
ऐश्वर्या को मिला था राम चाहे लीला का पहला ऑफर
बता दे की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बताया गया है कि ऐश्वर्या राय को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘राम लीला’ में गाने का पहला ऑफर ऐश्वर्या को दिया था। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली चाहते थे कि उनकी ‘हम दिल दे चुके सनम’ की एक्ट्रेस फिल्म में एक डांस परफॉर्मेंस करे। तो वही ऐश्वर्या ने संजय लीला के इस ऑफर को सलमान खान की वजह से मना कर दिया था।
सलमान खान की वजह से ऐश्वर्या ने किया माना
अगर आप ये सोच रहे हैं कि फिल्म ‘राम लीला’ और ‘राम चाहे लीला’ गाने का सलमान खान से क्या लेना-देना है। तो अपनी बता दे की दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन को संजय लीला भंसाली ने राम चाहे लीला गाने के लिए नहीं बल्कि एक ऐसा गाना ऑफर किया था। वो गाने के बोल ‘थप्पड़ से नहीं प्यार से डर लगता है.’थे। ये बोल सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ के आइकॉनिक डायलॉग से मिलते-जुलते थे। इसलिए ऐश्वर्या राय ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। तो वही ऐश्वर्या ने संजय से गाने के बोल को बदलने की शर्त रखी जिसे संजय ने इंकार कर दिया था।
संजय लीला के इस ऑफर के जब ऐश्वर्या ने रिजेक्ट कर दिया था। तब संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से बात की थी। लेकिन फिल्म के गाने को क्यों बदला गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।