बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर कैलाश खेर के बारे में तो हर कोई जानता है। उन्होंने ने हाकेशा ही अपने गानों के जरिए लोगो को अपना दीवाना बना दिया है। हाल ही में कर्नाटक में तीन दिन के हम्पी महोत्सव का आयोजन किया गया था। ये हम्पी महोत्सव रविवार को 29 जनवरी तक चला। कर्नाटक में हुए इस महोत्सव में कई सारे जाने-माने सिंगर्स ने अपने गानों से समा बांध दिया। इन्ही में से एक सिंगर कैलाश खेर ने भी सबको को अपनी मधुर आवाज पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन स्टेज पर परफॉर्म करते समय उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। गाना गाते वक्त दो लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। लडको ने सिंगर कैलाश खेर पर बोतल फेंक कर मारी थी। उसके बाद महोत्सव में जो हुआ वो देखने लायक था।
इस वजह से फेंकी बोतल
कर्नाटक में हम्पी महोत्सव के दौरान जब सिंगर कैलाश खेर परफॉर्म कर रहे थे तो दो लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद ये सब देखकर हर कोई शो में मौजूद दंग रह गए थे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनो लडको ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्होंने ने कन्नड गाने की मांग करी थी। कन्नड गाने की मांग करते हुए दोनो लडको ने स्टेज पर परफॉर्म कर रहे कैलाश खेर पर पानी की बोतल फेंक दी थी। ये हादसा हम्पी महोत्सव के आखिरी दिन यानी की रविवार को हुआ था। इसके बाद अब इन दोनो लडको को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। हम्पी महोत्सव में कन्नड़ सिंगर्स के साथ ही कई बॉलीवुड सिंगर्स ने भी इवेंट में परफॉर्म किया है। इसके साथ ही इस शो में वर्ल्ड हेरिटेज साइट की महिमा दिखाने के लिए एक साउंड और लाइट शो भी शामिल किया गया था। हम्पी महोत्सव ने कन्नड सिंगर्स अर्जुन, विजय प्रकाश, रघु दीक्षित और अनन्या भात ने परफॉर्म कर लोगो को अपने वश में कर लिया था। तो वहीं, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सिंगर अरमान मलिक और कैलाश खेर शामिल हुए थे।
बात करे अगर सिंगर कैलाश खेर की तो उन्होंने ने हमेशा से ही अपने गानों से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने ने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। कैलाश खेर का गाना ‘अल्लाह के बंदे हंस दे…’ इस गाने ने है किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके गानों में वो दर्द और एहसास होता है, जो सीधा दिल पर लगता है।