बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक में लोगों को अपना दीवाना बना देने वाले सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपनी बेटी अथिया शेट्टी के पति और इंडियन क्रिकेटर के टॉप बल्लेबाज केएल राहुल की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। बता दे आपको की सुनील शेट्टी और उनके दामाद केएल राहुल के बीच में काफी ज्यादा अच्छा बंद देखने को नजर आता है। दोनों ही अक्सर कई बार एक दूसरे की तारीफ करते हुए मीडिया के सामने देखा गया है। तो वही, हाल ही में शेयर करी गई केएल राहुल की फोटो सुनील शेट्टी द्वारा इस बात का सबूत है कि वह अपने दामाद से कितना ज्यादा प्यार करते हैं। सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करने के साथ ही अपने दामाद को चीयर अप करने के लिए स्टेडियम में भी उनका खेल देखने जाते है।
सुनील शेट्टी ने लुटाया केएल राहुल पर अपना प्यार
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने कई टॉप फिल्मों में नजर आए सुनील शेट्टी ने डेब्यू बलवान मूवी से साल 1992 में किया था। हालांकि उन्हें पहचान इंडस्ट्री में साल 1994 में आई मोहरा मूवी से मिली। जिसके बाद सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी। फिलहाल में अपने दामाद केएल राहुल पर अपना प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अपने क्रिकेटर दामाद के साथ एक तस्वीर शेयर करी है जिसमें वह दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। सुनील और उनके दामाद केएल राहुल ने ब्लैक कलर के आउटफिट में एक दूसरे के साथ ट्यूनिंग करी है।
अथिया ने किया अपने पिता सुनील शेट्टी के पोस्ट पर रिएक्ट
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने सलमान खान की फिल्म हीरो से सूरज पंचोली के साथ अपना डेब्यू किया था। हालांकि उसके बाद एक्ट्रेस बहुत ही काम फिल्मों में नजर आई है। तो वही, हाल ही में अपने पिता के द्वारा शेयर करी गई अपने पति की फोटो पर अथिया शेट्टी ने रिएक्ट करते हुए दोनों पर ही अपना प्यार लुटाया है। हार्ट इमोजी के जरिए अथिया ने अपना प्यार अपने जीवन के दो महत्वपूर्ण इंसानों पर बरसाया है। बता दे आपको केएल राहुल इन दिनों अपनी टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आ रहे है।