बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की धाकड़ क्वीन कहीं जाने वाली कंगना रनौत हमेशा से ही अपने दमदार अंदाज के लिए लोगों के बीच में मशहूर रही है। एक्ट्रेस ने तनु वेड्स मनु, क्वीन, मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन एक्टिंग परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है। कंगना रनौत अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने बेबाक जवाबो के लिए भी जानी जाती है। कंगना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर से किया था। यह फिल्म साल 2006 में आई थी। तो वही, अब हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने रावण दहन को लेकर हर तरफ मीडिया में छाई हुई है। बता दे आपको की पहली बार किसी महिला ने भारत में रावण दहन किया है। कंगना ने यह रावण दहन दिल्ली के लव कुश रामलीला मैदान में किया है। जहां पर वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं थी।
कंगना से साथ मौजूद थे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
लव कुश रामलीला मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। एक्ट्रेस ने अपने रावण दहन की जानकारी पहले ही अपने फैंस को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दे दी थी। जिसमे उन्होंने ने कहा था की 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होने वाला है, जब कोई महिला तीर चलाकर रावण दहन करेगी। बता दे आपको की रावण दहन के दौरान कंगना ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।
रावण दहन के साथ ही किया अपनी आने वाली फिल्म तेजस का प्रमोशन
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिल्ली में रावण दहन करने के साथ ही अपनी आगामी फिल्म तेजस का भी प्रमोशन किया है। एक्ट्रेस ने मैदान में मौजूद लाखो लोगो को अपनी इस फिल्म के बारे में बताया है। उन्होंने ने बताया है की यह फिल्म इंडियन एयर फोर्स पर बेस्ड है और यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दे आपको की इससे पहले कंगना रनौत साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आई थीं। जिसके बाद अब वह तेजस मूवी में तेजस गिल के नाम से अहम भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली है।