Homeबॉलीवुडसिंगर सोनू निगम के पिता के घर हुई चोरी,...

सिंगर सोनू निगम के पिता के घर हुई चोरी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

अपनी आवाज़ से सबका दिल जीत चुके सोनू निगम को किसी पहचान की जरुरत नही है। सोनू निगम ने फ़िल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मूवीज की है। सोनू ने अबतक 1000 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज़ दी है। उनकी आवाज़ का ही जादू है कि उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि सुरों की देवी स्वर्गीय लता मंगेशकर जी के बाद अगर किसी बड़े सिंगर ने इस गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में नाम हासिल किया है तो वो सोनू निगम है। उन्होंने कई अवाजो में एक से बढ़कर एक गानें गाएं है और यही वजह है कि उनकी फ़िल्म इंडस्ट्री में काफी इज़्ज़त हैं। फिलहाल सोनू निगम से जुडी एक बड़ी खबर आ रही है। सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के घर पर लाखों रुपये की चोरी हो गयी है। ये खबर अभी शाम को आयी जब खुद सोनू निगम की टीम ने मीडिया को इसबात की जानकारी दी कि सोनू निगम के पिता के घर लाखों रूपये को चोरी हुई है।

बताया जा रहा है कि अगम कुमार निगम उस समय घर पर मौजूद नही थे। जब वो घर आये तो सारा सामान बिखरा हुआ था। इस घटना की जानकारी अगम कुमार निगम ने पुलिस को दी। उन्होंने फ़ौरन ओशिवारा पुलिस स्टेशन जाकर कंप्लेंट दर्ज की और पूरे मामलें की जानकारी दी कि उनके घर से कितने लाखों रुपये का चोरी हुई है। अगम ने पुलिस को ज्वैलरी, नगदी और कुछ बेशकीमती सामान घर से गायब हुआ है। इस मामलें में अगम कुमार निगम ने पुलिस को ये भी बताया कि उन्हें उनके ड्राईवर रेहान पर शक है और पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अगम कुमार निगम के मुताबिक रेहान के खिलाफ आगे की कार्यवाही जल्द शुरू कर सकती है। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 450, 457 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस हर पहलू पर नज़र डाल रही है और फिलहाल किसी भी निष्कर्ष से पहले कुछ भी बोलने से कतरा रही है।

आपको बता दे सोनू निगम और उनके पिता का घर थोड़ी दूरी पर है। सोनू निगम अपने बेटे संग अकेले रहते है और उनकी पत्नी बहुत पहली ही उनसे अलग हो चुकी है। सोनू निगम भले ही निजी ज़िंदगी में परेशान हुए हो लेकिन उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ हासिल किया है। सोनू निगम का नाम उन कलाकारों में गिना जाता है जो दुनिया के सुरों के बादशाह कहलाये जाते है। सोनू निगम के पिता के द्वारा पुलिस ने मामले को दर्ज तो कर दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू भी कर दी गयी है।

Latest Posts