Breaking News

सुनील शेट्टी ने किया खास अंदाज में अथिया शेट्टी को बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पिता-बेटी की खूबसूरत तस्वीर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक में अपने अभिनय से लोगो को अपना दीवाना बना देने वाले सुनील शेट्टी अपने परिवार से गहरा लगाव रखते है। हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी को उनके बर्थडे पर खास अंदाज में विश में किया है। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने मात्र 22 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रख दिया था। और आज वह यानी की 5 नवंबर को 31 साल की हो गई है। फिल्म हीरो से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अथिया शेट्टी ने बहुत ही कम फिल्मों में नजर आई है। बता दे आपको की हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से अपनी बेटी और अपनी कुछ खास तस्वीरें साझा करी है। और साथ में खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया है।

सुनील शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर लिखी यह बात, बनाया अथिया का खास बर्थडे

बता दे आपको की बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इसी साल 23 जनवरी को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करी थी। तो वही, हाल ही में एक्ट्रेस के 31वें बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने एक प्यारी सी पोस्ट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करी है। यह पोस्ट में अथिया शेट्टी की शादी की हल्दी के दौरान ली गई अनदेखी तस्वीर है, जिसमे पिता बेटी एक साथ नजर आ रहे है। फोटो में सुनील शेट्टी अथिया शेट्टी पर अपना प्यार लूटा रहे है। साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे मेरा बेबी।” अथिया शेट्टी ने भी अपने पिता के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “लव यू पापा।” एक्ट्रेस को बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई हस्तियों ने बर्थडे विश किया है। तो वही, उनके फैंस भी उन्हें लगते बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे है।

अथिया शेट्टी की फिल्मे

साल 2015 में सूरज पंचोली के साथ अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली अथिया शेट्टी ने शुरूतार हीरो फिल्म से करी थी। हीरो मूवी का निर्माण सलमान खान ने किया था। हालांकि, एक्ट्रेस की पहली मूवी ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से मात खा गई थी। जिसके बाद वह फिल्म ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आई। और अथिया की यह फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाई। जिसके बाद एक्ट्रेस ने मॉडलिंग की दुनिया में अपना रुख मोड़ लिया। और आज वह मॉडलिंग में अपने दमदार प्रदर्शन देती हुई नजर आती है।

About Anushka

Anushka is the Writer and editor of ShortFeed Cricket Section. Having more than 5+ years of experience in Cricket News writing covering all the biggest happenings of CRICKET ARENA.

Check Also

उर्फी जावेद से किया मलाइका अरोड़ा की तुलना, बोले उर्फी है बेकार में बदनाम, मलाइका है अजीबो गरीब फैशन की क्वीन 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में 50 साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *