Bollywood vs South Cinema: एक समय था जब भारत में सिनेमा जगत पर सिर्फ और सिर्फ बॉलीबुद का दबदबा था, लेकिन अब साउथ ही फिल्मों ने बॉलीवुड़ को पीछे छोड़ दिया है। आज लोग बॉलीवुड़ फिल्मों से ज्यादा साउथ की फिल्मों के फैन है, और हो भी क्यों ना साउथ की फिल्में एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और सस्पेंस से भरी होती है। एक दर्शक को एक फिल्म में यहीं खूबियां तो चाहिए होती है जो साउथ सिनेमा पूरी कर रहा है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपकों ऐसी हि फिल्मों के बारे में बताएंगे जो स्क्रिप्टिंग, एक्शन, थ्रिलर हर मामले में बॉलीवुड़ की फिल्मों से बेहतर है।
-
ध्रुवा (Dhruva)
साउथ के सुपरस्टार रामचरण की यह फिल्म सुपरहिट एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। इस फिल्म में रामचरण एक IPS ऑफिसर की भूमिका निभा रहें है जो एक बड़े मेडिकल क्रिमिनल नेटवर्क को ख़त्म करने की कोशिश करता है। फिल्म की शानदार कहानी अंत तक अपने दर्शकों को बाधें रखती है।
इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और अरविंद स्वामी भी मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है।
-
विक्रम वेघा (Vikram Vedha)
आर माधवन और विजय सेतुपति की यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है। फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर विक्रम (माधवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो क्रिमिनल वैध (सेतुपति) को पकडना चाहता है। फिल्म में आने वाले संस्पेंसिव मोड़ दर्शकों को बांधे रखते है।
2017 में आई इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8.3 है। बॉलीवुड़ अब इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने जा रहा है।
-
थानी ओरुवन (Thani Oruvan)
इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8.4 है। फिल्म में आपको एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिलेगा। इस फिल्म में जयम रवि, अरविंद स्वामी और नयनतारा मुख्य भूमिका में है।
इस फिल्म की कहानी ध्रुव से मिलती जुलती है। इसमें एक आईपीएस अधिकारी एक वैज्ञानिक को बेनकाब करने की कोशिश करता है।
-
यू-टर्न (U-Turn)
2018 में आई ये फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जो एक फ्लाई ओवर पर हो रहे एक्सीडेंट पर आधारित है। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु, आदि, भूमिका चावला, तब्बू मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को IMDb पर 7 रेटिंग मिली है।
-
मुंबई पुलिस (Mumbai Police)
मुंबई पुलिस 2013 में आई मलयालम की एक क्राइम, थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8 है। यह एक थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म की हिंदी डबिंग भी की गई है।
फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, रहमान, अपर्णा नायर और रियाज़ खानम मुख्य भूमिका में है।
-
डी-16 (Dhuruvangal Pathinaaru)
2016 में आई इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8.3 है। यह एक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अंजना जयप्रकाश, कुणाल कौशिक, रहमान, संतोष कृष्णा मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक पुलिस ऑफिसर की कहनी है, जो एक हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अपना पैर गवां देता है। फिल्म में अंत तक सस्पेंस को बरकरार रखा गया है। यह फिल्म बॉलीवुड की कई टॉप फिल्मों को टक्कर देती है।