बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार के नाम से फेमस अक्षय कुमार ने हमेशा ही अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का खूब एंटरटेनमेंट किया है। 90 के दशक में अपनी रोम कोम मूवी से लोगो को अपना दीवाना बना देने वाले अक्षय कुमार आज बॉलीवुड के दिहाज अभिनेताओं में शामिल होते है। वेलकम, ओएमजी, सूर्यवंशी, हाउसफुल की सभी सीरीज, मिशन मंगल, टॉयलेट, गुड न्यूज जैसी सुपरहिट मूवी से लोगो को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अब एक बार फिर से एक नई हॉरर कॉमेडी मूवी में नजर आने वाले हैं। बता दे आपको कि वह 13 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करते हुए नजर आने वालें है। दोनो ने एक साथ समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिट फिल्में दी थी। अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन ने आखिरी बार एक साथ साल 2010 में आई फिल्म खट्टा मीठा में एकसाथ नजर आए थे।
एकता कपूर बनी दोनो को मिलने की वजह
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन एक साथ करीब 13 साल बाद नजर आने वाले है। और इसके पीछे दोनो को मिलने की वजह एकता कपूर को बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक प्रियदर्शन ने एकता कपूर को भूल भुलैया की तरह ही एक हारर थ्रिलर की कहानी सुनाई है। जिसपर दोनो ही लोगो ने हां कर दी है। बता दे आपको की निर्देशक प्रियदर्शन और बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने दोनो के एक साथ हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग और दे दना दन जैसी मूवी में काम करते हुए नजर आए हैं।
फिल्म की तय हुई तारीख, दोनो ने करी मुलाकत
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। बता दे आपको की प्रियदर्शन ने एक्टर अक्षय कुमार से सिंघम अगेन के सेट पर मुलाकात करी है। यह मुलाकात दोनो की हैदराबाद में हुई है। जहां पर सिंघम अगेन की शूटिंग चल रही थी। एकता कपूर ने हॉरर कॉमेडी फिल्म की कहानी पहले अक्षय कुमार को सुनाई थी। क्योंकि प्रियदर्शन उस समय अपनी तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे। हालांकि, अब दोनो की मुलाकात से इस फिल्म की स्क्रिप्ट कर आखिरी मोहर लग गई है। और खबरों के मुताबिक, निर्देशक प्रियदर्शन और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सितंबर साल 2025 में इस हारर कामेडी फिल्म की शूटिंग करते हुए नजर आएंगे।