दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की दो प्रमुख हस्तियां है, जिन्होंने ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पावरफुल कपल के रूप में उभरकर आए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के पांच साल बाद पहली बार एक साथ इंटरव्यू देते हुए नजर आए है। बता दे आपको की दोनो ही हाल ही में करण जोहर के चैट शो कॉफी विद करण में नजर आए है। रणवीर और दीपिका की जोड़ी को दर्शकों को ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों तरह से मंत्रमुग्ध करते हुए हमेशा नजर आए है। दीपवीर नाम से मशहूर दीपिका और रणवीर ने एक साथ कई मूवी में काम किया है। वह एक साथ “गोलियों की रासलीला राम-लीला”, “बाजीराव मस्तानी” और “पद्मावत” जैसे उनके ऑन-स्क्रीन सहयोग उनकी केमिस्ट्री और अभिनय कौशल को दर्शाते हैं। तो वही, ऑफ-स्क्रीन, उनका रिश्ता मीडिया का पसंदीदा रहा है। अब हाल ही में रिलीज हुए उनकी शादी का इनसाइड वीडियो लोगो को खूब पसंद आ रहा है।
शादी के पांच साल बाद आया वेडिंग वीडियो, दीपवीर की केमिस्ट्री देख फिर दीवाने हुए फैंस
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस है। आज दीपिका न केवल भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर है बल्कि पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना रखा है। कई महंगे ब्रैंड की ब्रांड एम्बेसडर दीपिका पादुकोण ने कॉफी विद करण में अपने डिप्रेशन के बारे में बात करी है। इस डिप्रेशन पर उनके पति रणवीर सिंह ने भी कई किस्से सुनाए है। हालांकि, इसी बातचीत के दौरान उन्होंने ने अपनी शादी का इनसाइड वेडिंग वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है। जिससे देखकर अब उनके फैंस एक बार फिर उनकी केमेस्ट्री पर दिल दे बैठे है। बता दे आपको की बी टाउन में इन दोनो ही सेलेब्स ने इंडिविजुअल अपना शानदार योगदान दिया है।
वायरल वीडियो में प्यार बरसते हुए आए नजर, लोगो के लिए बने एक कपल के रूप में आइडियल
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने प्यार का इजहार करने से कभी खुद को नही रोका है। कारण जोहर के चैट शो में रणवीर ने बताया है की कैसे दीपिका पादुकोण ने अपने जीवन ने टफ समय से खुद को बाहर निकाला है। तो वही, इस वायरल वीडियो में दोनो ही एक दूसरे के साथ बेहद ही खुश नजर आ रहे है।