Breaking News

देसी गर्ल ने शेयर किया अपना सक्सेस मंत्र, इन तीन मंत्र से जीता पूरी कायनात का दिल, बोली मेरे सपनो के बीच कभी नहीं आया मेरा घमंड

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का अपना दीवाना हमेशा बनाती आई है। साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल के साथ अपना डेब्यू किया था। फिल्म द हीरो, लव स्टोरी आफ स्पाई से डेब्यू करने वाली प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म से उतनी पहचान नहीं मिली थी। हालांकि, एक्ट्रेस को अपनी दूसरी फिल्म अंदाज से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपार सफलता मिली। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अक्षय कुमार और लारा दत्ता भी थे। इसके बाद अपना बॉलीवुड सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों को बॉलीवुड के नाम किया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा के लिए भले ही यह राह आसान नहीं थी। लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इस सफलता को अपने नाम करके आज पूरी दुनिया में अपने नाम का झंडा लहराया है। हाल ही में देसी गर्ल ने अपने सक्सेस मंत्र को अपने फैंस के साथ साझा किया है। तो आईए जानते है प्रियंका चोपड़ा के सक्सेस मंत्र के बारे में।

इन तीन बातों को बताया अपना सक्सेस मंत्र, बोली सबसे अहम है खुद पर भरोसा करना

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के लिए भारत आई है। जिसमे उन्होंने ने बताया है कि कैसे उनके जीवन में इतनी कठिनाइयां आने के बाबजूद आज वह इंटरनेशनल एक्ट्रेस बन गई है। एक्ट्रेस ने कहा है कि सबसे ज्यादा अहम होता है खुद पर भरोसा करना। अगर आपको लगता है कि आप यह कर सकते है तो आपको वह चीज अच्छी तरह से करनी चाहिए। हालांकि, जीवन में कुछ ऐसे भी मौके होते है जहां पर हमेशा आपका खड़ा होना सही नही होता है। अगर आपको की उस बात की पूरी जानकारी नहीं है। आगे प्रियंका ने कहा स्क्रिप्ट की प्रक्रिया को बदलना मेरे लिए काफी अहम है। कई बार आपके पास मूवीज आती है लेकिन आपको नही अच्छी लगती है। तो आपको ऑडिशन देने से नहीं घबराना चाहिए। जीवन में थोड़े बदलवा भी होने जरूरी है।

यह है प्रियंका चोपड़ा का तीसरा महा मंत्र, कर देता है हर चीज का अंत

प्रियंका चोपड़ा ने दिए अपने इंटरव्यू में बताया है की तीन बातें अपने जीवन में उन्होंने ने बतौर एक्टर हमेशा ध्यान रखी है। एक्ट्रेस ने तीसरा मंत्र अपनी सक्सेस का बताते हुए कहा है कि घमंड किसी बात का नही करना चाहिए। आपके सपनों में आपका घमंड नहीं आना चाहिए। क्योंकि घमंड हर चीज का अंत है। इसलिए अपनी सफलता में इस चीज को कभी न आने दीजिए।

About Anushka

Anushka is the Writer and editor of ShortFeed Cricket Section. Having more than 5+ years of experience in Cricket News writing covering all the biggest happenings of CRICKET ARENA.

Check Also

उर्फी जावेद से किया मलाइका अरोड़ा की तुलना, बोले उर्फी है बेकार में बदनाम, मलाइका है अजीबो गरीब फैशन की क्वीन 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में 50 साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *