भारतीय क्रिकेटर अक्सर ही अपने निजी जिंदगी या अपने करियर को लेकर खबरों में नजर आते रहते है। तो वही भारतीय क्रिकेट के मशहूर जाने माने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अक्सर ही सुर्ख़ियों में छाए रहते है। जिसके साथ एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी चर्चा का विषय बने हुए है। बता दे की धोनी अपने नए लुक को लेकर सुर्ख़ियों में छा गए है।
आपको बताते चले कि भारतीय क्रिकेट के मशहूर महेंद्र सिंह धोनी अपनी नए हेयरस्टाइल को लेकर अपने फैंस के सामने आए है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी नई हेयरस्टाईल में बेहद डैशिंग और हैंडसम नजर आ रहे है। साथ ही इसके लोगो का मानना है कि धोनी की ये नई हेयरस्टाइल बड़े बड़े बॉलीवुड अभिनेता को टक्कर दे रही है। कुछ खबरों के मुताबिक ऐसा बताया गया था की चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी साल 2023 में हुए आईपीएल में जीतने के बाद अपने क्रिकेट करियर को पूरी तरह से अलविदा कहने वाले थे। लेकिन वही भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि वह अपने फैंस के लिए एक बार फिर मैच खेलेंगे। साथ ही इसके महेंद्र सिंह धोनी अपने आने वाले मैच के लिए अपने बालों को बड़ा रहे है। ऐसा इस लिए क्योंकि साल 2007 में हुए T20 वर्ल्डकप की तरह धोनी एक बार फिर उससे लुक में नजर आना चाहते है।
भारतीय क्रिकेटर धोनी अपने नए लुक में काफी जबरदस्त लुक में नजर आ रहे है। साथ ही धोनी की फोटोज सोशल मीडिया पर आग मचा रही है। वायरल फोटोज में धोनी अपने बड़े बालों के साथ ही ब्लैक कलर की टी शर्ट में काफी कुल दिख रहे है। मशहूर धोनी को बड़े बालों में देखने के बाद अक्सर ही इस तरह की खबरें सामने आती रहती है। लेकिन आपको बता दे की महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बड़े बालों को तोड़ा छोटा करवा लिया है। जिसके बाद धोनी अपनी इस नई जबरदस्त हेयरस्टायल में बॉलीवुड अभिनेता से कम नहीं लग रहे है। साथ ही आपको बता दे की धोनी की ये नई हेयरस्टाइल मशहूर हेयरस्टाइलर आलिम हकीम ने दी है।