Homeअध्यात्मशुक्रवार के दिन करें ये उपाय, आपके घर से...

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, आपके घर से कभी नही जाएगी लक्ष्मी

हिंदू धर्म में, सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार है और इस दिन विधि विधान से धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है उसे कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आप भी पैसों से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय जरूर अपनाएं।

अगर आप किसी आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं या आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है। इसलिए शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी खिलाएं। इससे धन संबंधी बाधाएं दूर होंगी।

शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण कर मां लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं और श्री सूक्त का पाठ करने से भी जीवन में धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

यदि आपका धन नहीं रुकता है, तो शुक्रवार के दिन मंदिर में देवी लक्ष्मी के चरणों में कमल का फूल, मखाना, बताशा, कौड़ी और शंख अर्पित करें। ये सभी चीजें माता लक्ष्मी को पसंद होती हैं।

यदि आप अपने घर में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो भोजन का अनादर न करें। शुक्रवार के दिन गरीबों को अन्न दान करने से आपके परिवार पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

शुक्रवार के दिन घर की सफाई, स्नान आदि के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें और शाम को घर के बाहर दीपक जलाएं। ऐसा करने से सौभाग्य और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है।

Latest Posts