भारत के मशहूर खिलाड़ी और सेलिब्रिटी विराट कोहली ने हमेशा से ही लोगो के दिलो पर राज किया है। विराट कोहली ने अपने क्रिकेट खेलने के अंदाज के साथ ही अपने कातिलाना अदयो से भी लोगो के दिलो को जीता है। विराट कोहली इन क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल होते है जिनकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ हमेशा लोगो के लिए महत्वपूर्ण रह है। हालांकि, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है और अब हर खिलाड़ी अपनी अपनी परफॉर्मेंस को लेकर अपनी अपनी कमर कसे हुए नजर आ रहे है। कोई न कोई खिलाड़ी अलग अलग पैतरे अजमा रहा है। जिससे उनकी टीम को और उससे फायदा हो सके। हाल ही में इन्ही सब चीज़ों से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसमे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बारे में बताया गया है। एशिया कप में विराट कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। तो वही, अब एक बार फिर से लोगो को उनसे उसी तरह के खेल की कामना है।
ऑप्शनल प्रैक्टिस में लिया विराट ने हिस्सा, गोल्डन ऑपर्टिनिटी को नहीं चाहेंगे खोना
भारत को 12 साल बाद फिर से एक सुनहरा मौका मिला है और भारतीय टीम भी अपने पूरे फॉर्म में चल रही है। टीम इंडिया का हर एक खिलाड़ी इस समय अपने बेस्ट फॉर्म में चल रहा है। यही वजह है कि दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी भारतीयों खिलाड़ियों के बारे में भविष्यवाणी कर रहे है। बता दे आपको की हाल ही में विराट कोहली ने ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन को ज्वाइन किया था। जिसमे उनके साथ 4 और अन्य खिलाड़ी थे।
इस तकनीक को बनायेगे विराट अपना हथियार,
हाल ही में हुए ऑप्शनल प्रैक्टिस में विराट कोहली ने अपने 3 शॉट का सबसे ज्यादा अभ्यास किया है। विराट कोहली को मैच के दौरान सबसे कम स्वीप शॉट खेलते हुए देखा गया है। लेकिन इस बार वह इस शॉट को पूरी तरह से अपने अंदर कंट्रोल करना चाहते है। जिससे उन्हें भविष्य में अगर यह शॉट खेलना पड़े तो वह आसानी से खेल सके। इस शॉट को खेलने के लिए घुटने पर आना पड़ता है। तो वही, कई बार विराट को बॉलर्स ने इस शॉट को खेलने के लिए भी मजबूर किया है। यही वजह है कि वह इस बार इस शॉट के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे है।