दिल्ली में क्राइम के रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक नया मामला राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार छेत्र में दिनदहाड़े सरेराह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई इस बात सूचना मिलते ही पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची और इस मामले की पूरी जांच-पड़तार करने जुट हुई है। अब उस इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
आपको बता दे कि राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक महिला की हत्या कर सनसनीखेज वारदात सुनने को आई है। जहा 32 साल की एक महिला को गोली मारकर दिन दहाड़े हत्या कर दी। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी खोफ का माहौल बना हुआ है। इस घटाना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।
पुलिस अधिकारियो के अनुसार, यह वारदात को शाम 7.30 बजे आजम दिया गया जब 32 साल की ज्योति ऑफिस में काम कर घर वापस लौट रही थी। तभी अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह महिला फ्लिपकार्ट में कुरियर डिपार्टमेंट में काम करती थी।
आपको बता दे कि मृतक महिला के पति दीपक ने पुलिस को बताया कि जब वह ऑफिस से घर लौट रही थी तभी अचानक दो लोग आए और उसे गोली मार कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इनमे से एक लड़का स्कूटी पर था और दूसरा बाइक पर आया था इस घटना के बाद डीसीपी हरेंद्र सिंह वारदात पर पहुंचे। पुलिस इस समय मौके पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही हैं और हर तरह से जांच कर रही है।
आपको बता दे कि महिला के शव को मंगोलपुरी के संजय गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला को कितनी गोलियां लगी है। पुलिस महिला के परिवार, जानकार और सहकर्मियो से पूछताछ करने में जुटी हुई है।