हर साल की तरह इसबार भी सरकार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पपद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2023 में 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी सरकार को दे दी है। इस सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। इसके साथ ही 19 महिलाओं को भी इस अहम पुरस्कार स नवाज़ा जायेगा। समाजवादी पार्टी संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा। इस लिस्ट में बालकृष्ण दोसी और पश्चिम बंगाल के पूर्व डॉ दिलीप महलानाबीस को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रपति ने एक और नाम पर मोहर लगाते हुए ओआरएस की खोज करने वाले डॉ दिलीप महलानाबीस को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। वही संगीतकार जाकिर हुसैन, एसएम कृष्णा, श्रीनिवास वरधान को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है।
For 2023, the President has approved conferment of 106 Padma Awards incl 3 duo cases. The list comprises 6 Padma Vibhushan, 9 Padma Bhushan & 91 Padma Shri. 19 awardees are women & the list also includes 2 persons from category of Foreigners/NRI/PIO/OCI and 7 Posthumous awardees pic.twitter.com/Gl4t6NGSzs
— ANI (@ANI) January 25, 2023
सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला पद्म भूषण के 9 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं। पिछले साल देहांत हुआ मशहूर बिजनेसमैन राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला को मरणोपरांत, आरआरआर फिल्म संगीतकार एमएम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना टंडन पद्मश्री के 91 पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। रतन चंद्राकर को अंडमान के जारवा ट्राइब्स में मिजल्स के भलाई के काम करने के लिए सम्मान किया गया है। हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स में बच्चों की बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
सरकार की ये पहल उन लोगों के लिए किया जाता है जो अपने क्षेत्र में या देश की भलाई के लिए काम करते है। सबसे बड़ी बात है कि मुलायम सिंह यादव को सम्मानित कर सरकार ने अपनी सोच साफ़ कर दी है कि उनका काम विकास और प्रगति पर है। जिन महान शख्सियतों ने देश के प्रति अच्छे कार्य किये है, उन सभी के लिए सरकार बेहद सम्मान करती है। इसके साथ ही भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश को संबोधित किया और सभी को भाईचारा और संविधान के प्रति सम्मान करने की सलाह दी। इसबार करीब 109 शख्सियतों को सम्मानित किया जा रहा है और सभी के नामों पर राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी मिल गयी है।