Homeराजनीतिराहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद दरगाह...

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद दरगाह में माथा टेका, हाथ जोड़े तस्वीर हुई वायरल

सितंबर में कन्याकुमारी से चली भारत जोड़ो यात्रा 29 जनवरी को कश्मीर के लाल चौक में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान राहुल गांधी कांग्रेस के इतिहास के दूसरे नेता बने जिन्होंने लाल चौक में जाकर झंडा फहराया। इस यात्रा के बाद अभी भी कुछ दिन राहुल गांधी कश्मीर में रुके हुए है और उनकी बहन कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा भी व्ही मौजूद है। राहुल और प्रियंका मंगलवार को जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले में दो प्रमुख तीर्थस्थलों पर पहुंचे। सबसे पहले वो खीर भवानी मंदिर पहुंचे जहाँ उनके साथ प्रियंका भी मौजूद रही। इसके बाद वो हजरतबल दरगाह पहुंचे जहाँ उन्होंने माथा टेका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, राहुल-प्रियंका सबसे पहले सुबह ही अपने होटल जाने से पहले मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले में तुल्लामुला इलाका स्थित रागन्या देवी मंदिर के लिए निकले, जो माता खीर भवानी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

यही नही इन दोनों तीर्थस्थलों में कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए। भवानी मंदिर शहर से करीब 28 किलोमीटर दूर है। इस मंदिर में कश्मीरी पंडितों की काफी मान्यता है और उनका कहना है की इस पावन मंदिर के नीचे मौजूद कुंड के पानी का रंग घाटी में मौजूदा स्थिति का संकेत देता है। इस कुंड के पानी की विशेषता ये भी है कि अगर इसका रंग काला या गहरा हो जाएं तो समझ लेना कि कश्मीर में कुछ बुरा होने वाला है। मंदिर दर्शन के बाद राहुल और प्रियंका डल झील के पास स्थित हजरतबल दरगाह पहुंचे। वहां राहुल गांधी ने माथा टेका और इसी बीच उनकी हाथ जोड़े फ़ोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस दरगाह में पैगंबर मोहम्मद के अवशेष हैं जिसके कारण घाटी के मुस्लिम समुदाय की इससे गहरी आस्था जुड़ी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर इस पूरे यात्रा को गोपनीय रखा गया था।

कांग्रेस ने ट्वीट कर ये संदेश दिया कि राहुल गांधी और प्रियंका देश में अमन शांति की दुआ करने मंगलवार भवानी मंदिर और हज़रतबल दरगाह पहुंचे। आपको बता दे, भारत जोड़ो यात्रा करीब 14 राज्यों से गुज़री और करीब 4000 किलोमीटर तक इस पदयात्रा ने कई लोगों को जोड़ने की कोशिश की और सबसे जरुरी कांग्रेस की ये पदयात्रा विपक्ष को एकजुट होने का सन्देश भी माना जा रहा है।

Latest Posts