Breaking News

अफगानिस्तान को पछाड़ अंकतालिका में भारत पहुंचा no 2 पर, इकलौता देश बन भारत ने रिकॉर्ड बना कर किया शानदार कारनामा

जैसे की आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 भारत में आगाज जो चुका है। जिसके साथ ही भारत अपनी जमीन पर लगातार 2 बार जीत अपने पाले में डाल चुका है। जी हा आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर हुए अपने वर्ल्ड कप 2023 के मैच में जीत हासिल करी। जिसमे भारतीय टीम ने बुधवार यानी की 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया था। तो वही आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारत का ये दूसरा मैच था। दोनो बार ही भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से जीत अपनी करी। लगातार दो बार जीतने के बाद अब भारतीय टीम अंकतालिका में दूसरे पायदान पर अपनी जगह बना चुकी है। इतना ही नहीं इंडिया ने अफगानिस्तान को हरा कर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। साथ ही भारत ही एक अभी तक देश बन पाया है। जिसने ऐसा पहली बार किया है।

भारत बना इस रिकॉर्ड को बनाने में पहला देश

भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर ट्रॉफी की तरफ बढ़ती जा रही है। आपको बताते चले की भारत इकलौता ऐसा देश बना है। जिसने वर्ल्ड में 7 बार 250+ रनों का पीछा करते हुए अपनी जीत को हासिल किया हैं। हाल ही में हुए भारत अफगानिस्तान मैच में 273 रनों का लक्ष्य को पूरा कर भारत जीत गया था। तो वही वर्ल्ड में ऐसा करने वाली भारतीय टीम इकलौती बनी है। जिसके अलावा अभी तक कोई और टीम ऐसा कारनामा करने में सफल नहीं हुई है। वर्ल्ड कप के पहले मैच भारत ऑस्ट्रेलिया मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से 6 विकेट से हराया था। जिसमे पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 85 रन और केएल राहुल ने 97* रन बनाए थे। तो वही बुधवार यानी की 11 अक्टूबर को हुए अफगानिस्तान के साथ हुए मैच में भारत ने अफगानिस्तान को पूरे 8 विकेट से हराया है। जिसमे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रन बनाए थे। लगतार दो बार जीतने के बाद भारत 4 अंक के साथ अंकतलिका में दूसरे पायदान पर है।

ट्रॉफी पर भारत की नजर

जैसे की भारतीय टीम वर्ल्ड कप में शुरुवात से ही काफी अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। जिसको देखते हुए ऐसा लगा रहा है की भारत आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को भी अपने नाम कर लेगी। साल 2013 में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। तो वही साल 2011 में हुए वनडे मैच में इंडिया ने खिताब जीता था। जिसके बाद अब भारतीय टीम पूरी तरह से इस बार आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को अपने नाम करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही साथ फैंस भी भारतीय टीम से काफी उम्मीदें लगाए हुए है।

About Anushka

Anushka is the Writer and editor of ShortFeed Cricket Section. Having more than 5+ years of experience in Cricket News writing covering all the biggest happenings of CRICKET ARENA.

Check Also

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया यह रिकॉर्ड, पहली बार भारत के किसी क्रिकेटर ने रचा है यह इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *