भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। रोहित शर्मा ने इस समय अपने शानदार फार्म में नजर आ रहे है। पहले एशिया कप में अपना कमाल का प्रदर्शन करना और उसके बाद अब वह वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना शानदार रिकार्ड बनाया है। ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले वह पहले भारतीय है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ कल धर्मशाला किस स्टेडियम में बनाया है। बता दे आपको कि कल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते वक्त रोहित शर्मा अपने अर्धशतक लगाने से मात्र चार रन से छूट गए थे।
20 साल बाद मिली भारत को न्यूजीलैंड से जीत, बदला दिया इतिहास
भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना वर्ल्ड कप 2023 में पांचवा मुकाबला कल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला था। और टीम इंडिया ने अपने इस पांचवे मुकाबले को अपने नाम करके खुद को वर्ल्ड कप 2023 का बेहतर टीम साबित कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में जहां विराट कोहली ने 95 रन बनाए और मोहम्मद शमी ने कीवी के पांच विकेट झटके और टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मजबूती दिला कर आईसीसी की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा दिया।
इस रिकॉर्ड को किया रोहित ने अपने नाम, बने पहले भारतीय बल्लेबाज
भारत के कप्तान और ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली पारी में उन्होंने ने 4 चौके और 4 छक्के जड़ कर 46 रन बनाए थे। और वह वनडे में एक साल में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने ने एक साल में 53 छक्के लगाए है। और वह अब क्रिस गेल 56 छक्के और एबी डिविलियर्स के 58 छक्के से मात्र कुछ ही दूर है। 53 छक्के एक ही साल में लगाने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय बल्लेबाज बनकर उभरे है। हालांकि, लोगो ने हिटमैन से यह उम्मीद लगाई है कि वह इसी साल क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने में कायम रहेंगे।