आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेलने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरी थी। इस स्टेडियम में भले ही अफगानिस्तान ने टॉस अपने नाम किया हो, लेकिन भारत में यह मुकाबला अपने नाम करके खुद को वर्ल्ड कप 2023 का प्रबल दावेदार साबित किया है। बता दे आपको की अफगानिस्तान के साथ खेले गए इस मुकाबले में भारत के हिटमैन रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। उन्होंने ने इस वनडे मैच के दौरान 40 साल पुराना महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होने ने कई शानदार रिकॉर्ड तोड है। बता दे आपको की हिटमैन ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा और कपिल देव का साथ ही सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड दिया है।
इंटरनेशनल रिकॉर्ड तोड बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के साथ हुए मुकाबले मे वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड दिया है। क्रिस गेल ने वनडे में 553 छक्के लगाए है। हालांकि, अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम आ गया है। उन्होने ने वनडे में 556 छक्के लगाए है। इसके साथ ही उन्होंने ने कपिल देव का भी रिकॉर्ड तोड दिया है। भारत की तरफ से कपिल देव ने सबसे कम गेंदों में शतक लगाया था। जो अब रोहित शर्मा ने तोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड दिया है। जिन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
पहले 10 ओवरों में बनाए सबसे ज्यादा रन, बने दुनिया के ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
बता दे आपको की रोहित शर्मा ने पहले 10 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाए है। उन्होने ने अपने पहले 10 ओवरों में 76 रन बनाए थे। जिसके कारण वह दुनिया के दूसरे सबसे तेज 10 ओवरों में रन बनने वाले खिलाड़ी बन गए है। तो वही, रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा शतक वर्ल्ड कप में लगाए है। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का यह मैक उनके जीवन का सबसे शानदार मैच साबित हुआ है। जिसमे रोहित शर्मा ने क्रिकेट के कई इतिहास रच दिए है।