बॉलीवुड क्वीन और बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर कंगना रनौत ने अबतक कई मूवीज में काम किया है और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। पर इन सबके बीच कंगना अपने बड़बोलेपन की वजह से भी काफी कुछ सुनना पड़ा। उन्होंने हर बार किसी न किसी मुद्दे को उठाकर केंद्रीय सरकार या देश के खिलाफ बोलने वालो पर तीखा हमला किया है। इसबार उनके निशाने पर आ गए पंजाबी और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ। कंगना ने दिलजीत पर खालिस्तानियों के समर्थन के लिए उन्हें आढ़े हाथो लेते हुए तंज कसा। दरहसल, पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी सिख और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है जिसकी वजह से बीते कुछ दिनों से पंजाब में काफी कुछ घटा है।
अब इसके लिए दिलजीत के पीछे पड़ गयी है कंगना रनौत और उनपर सोशल मीडिया के जरिये हमला कर रही है। दिलजीत के खिलाफ इंस्टाग्राम पर कंगना ने एक फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘दिलजीत दोसांझ जी पोल्स आ गयी पोल्स’ ये स्टोरी कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर लगाई थी। इसके बाद उन्होंने एक और फ़ोटो को इंस्टाग्राम पर लगाते हुए दिलजीत को घेरा जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘खालिस्तानी समर्थक ध्यान से सुनों। पोल्स आ गयी पोल्स, अब कुछ भी कर जाओगे तो बचोगे नही। देश के खिलाफ बोलने पर या कट्टरवादी सोच की जगह भारत में नही है। जो भी भारत की एकता या उसकी धरोहर को नुकसान पहुंचाएगा वो पुलिस द्वारा कतई बक्शा नही जायेगा। पुलिस अब देश के गद्दारों को नही छोड़ेगी।’
आपको बता दे, अब तक अमृतपाल सिंह के केस में पुलिस ने 114 लोगो को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों में पंजाब ने काफी कुछ दिखा जिसकी वजह से वहां इंटरनेट सेवाओँ तक बंद कर दी गयी थी। हालात बेकाबू होने की वजह से केंद्रीय सरकार ने भी हर संभव मदद करने की कोशिश की। इसी के बाद कंगना खालिस्तानियों के खिलाफ मोर्चा खोल दी है। 2020 में भी पंजाब कांग्रेस नेताओं ने भी दिलजीत पर खालिस्तानी सपोर्ट होने का इल्जाम लगाया था। ट्विटर वॉर तो हम सबको पता ही है कि कैसे कंगना और दिलजीत के बीच ट्विटर वॉर छिड़ चूका है पहले भी जिसकी वजह से इन दोनों की दुश्मनी पुरानी है।