Breaking News

करीना कपूर ने शेयर करी किंग खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें, बहन करिश्मा कपूर संग आई ऑफ शोल्डर ड्रेस में 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह यानी की शाहरुख खान का कल 58वा बर्थडे था। किंग खान ने अपने इस बर्थडे के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगो के लिए एक शानदार पार्टी ऑर्गेनाइज करी थी। जिसमे कई सितारों ने शिरकत करके इस पार्टी की शान को बढ़ाया। तो वही, अब हाल ही में इस बर्थडे सेलिब्रेशन से बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी कुछ तस्वीरों को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। करीना के द्वारा शेयर करी गई पार्टीज फोटो में उनकी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी नजर आई हैं। करीना और करिश्मा के साथ में अमृता अरोड़ा भी पार्टी मूड में नजर आ रही है। बता दे आपको की करीना कपूर ने किंग खान यानी की शाहरुख खान के बर्थडे की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सिनेमा को सेलिब्रेट कर रही हूं। बादशाह और मेरी डियर पूजा।”

गर्ल गैंग के साथ नजर आई करीना कपूर

सोशल मीडिया पर शेयर करी गई बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर द्वारा तस्वीरों में वान अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी के मजे लेते हुए नजर आई है। करीना कपूर ने इस पार्टी के दौरान ऑफ शोल्डर व्हाइट कलर के गाउन में नजर आई है। डायमंड नेकलेस, व्हाइट क्लच और खुले बालों में एक्ट्रेस ने अपना पूरा लुक कंप्लीट किया। तो वही, अमृता अरोड़ा ब्लू कलर की ड्रेस में जलवा बिखेरते हुई नजर आई है। तो वही, करीना कपूर की बहन और 90 के दशक की शानदार एक्ट्रेस रह चुकी करिश्मा कपूर भी इस पार्टी ने नजर आई। कृष्ण कपूर ने ब्लैक शिमरी गाउन में पार्टी ने लोगो का ध्यान भटकाया है। ब्लैक बैग और डायमंड ईयररिंग्स व खुले बालों के साथ करिश्मा कपूर ने अपना पूरा लुक कंप्लीट किया है।

करीना कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस करीना कपूर, जिन्हे हम प्यार से बेबो के नाम से जानते है। एक्ट्रेस करीना कपूर बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बेबो बहुत जल्द वीरे दे वेडिंग 2 में नजर आने वाली है। इसके बाद वह साल 2024 में आने वाली अपनी फिल्म तख्त जिसका निर्देशन करण जौहर करने वाले है। तो वही, निर्देशक राजेश कृष्णन के साथ भी बेबो कर्मीदिल में नजर आने वाली है। यह फिल्म भी उनकी साल 2024 में रिलीज होगी।

About Anushka

Anushka is the Writer and editor of ShortFeed Cricket Section. Having more than 5+ years of experience in Cricket News writing covering all the biggest happenings of CRICKET ARENA.

Check Also

उर्फी जावेद से किया मलाइका अरोड़ा की तुलना, बोले उर्फी है बेकार में बदनाम, मलाइका है अजीबो गरीब फैशन की क्वीन 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में 50 साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *