बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान हमेशा ही अपनी फिल्म या पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हमेशा ही घिरे रहते है। तो वही साल 2023 के शुरुवाती महीने से ही शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर हर जगह अपनी सुर्खियां बटोरते नजर आए थे। तो वही साल 2023 में एक्टर की आई दो बड़ी फिल्में पठान और जवान ने सिनेमाघर में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के जाने कितने रिकॉर्ड तोड थे। जिसके साथ ही एक्टर शाहरुख खान साल 2023 के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले एक्टर बन चुके है। जेके बाद अब एक्टर शाहरुख खान की नई फिल्म डंकी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।
रेड चिलीज के साथ ही कई बड़ी कंपनी के एंबेसेडर
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किंग खान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मालिक हैं। जिसमे उनकी पत्नी गौरी खान भी पार्टनर है। तो वही कुछ ही महीनों पहले आई फिल्म जवान भी रेड चिलीज प्रोडक्शन हाउस के तले बनी थी। तो वही आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स के भी साल 2008 से मालिक है। शाहरुख खान के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय मेहता भी कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर हैं। इसके साथ ही साथ शाहरुख खान कई लगभग 40 से ज्यादा बड़ी ब्रांड के एंबेसडर भी हैं। दुबई के टूरिज्म के भी शाहरुख ब्रांड एंबेसडर हैं.
कई अवॉर्ड से है नवाजित
बड़ी बड़ी प्राइवेट कंपनियों के साथ ही शाहरुख कई सारी सरकारी योजनाओं से भी जुड़े है। तो वही शाहरुख पल्स पोलियो और नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। जिसके साथ ही साथ पश्चिम बंगाल टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। आपको बताते चले की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2011 में यूनेस्को का पिरामिड कॉन मार्नी अवॉर्ड मिला था। जोकि गरीब बच्चों की एजुकेशन पाने में मदद करने पर उनकी मिला था। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने क्रिस्टल अवार्ड से शाहरुख को सम्मानित किया जा चुका है।
महामारी में सरकार के साथ करी मदद
साल 2020 में आई महामारी के बाद हर जगह लॉकडाउन पर शाहरुख खान ने केंद्र सरकार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की राज्य सरकारों को कोविड-19 महामारी से लड़ने में मदद करने के लिए पहल भी करी हैं। कोरोना काल में एक्टर शाहरुख खान ने अपने 4 मंजिला ऑफिस को कोरोना मरीजों के लिए क्वारंटाइन सेंटर की तरह इस्तेमाल भी करने दिया था।