साल 2023 का बजट कल 1 फरवरी को पेश कर दिया जाएगा। इस बजट को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने वाली है। कल देखना होगा की आम आदमी के लिए इस नए बजट में कौन सी चीजे सही होने वाली है। लेकिन साल 2023 के बजट पेश होने से पहले भारत के प्रधानमंत्री ने एक ऐसी बात कह दी है। जिससे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पीएम मोदी ने इस बजट के बारे में तोड़ी बहुत बातें लोगो के साथ साझा कर दी है कि आखिर कौन से मुद्दे पर ये बजट पेश होने वाला है। ये सारी बातें पीएम मोदी ने अपने एक संबोधन के दौरान कही है। हालाकि, 2023 का पहला बजट कल यानी की 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाना है।
इस बजट से है दुनिया को काफी उम्मीदें
बजट पेश होने से पहले आज संसद में पीएम मोदी ने बहुत सारी बातों पर अपने विचार रखे है। उन्होंने ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के बिगड़े हुए होने पर बात कही है। इतने कढ़िन समय में भी भारत पूरी दुनिया के लिए एक उम्मीद की किरण बना हुआ हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा है कि हमारी सरकार सबसे पहले इंडिया और इंडिया के लोगो के बारे में सोचती है। इसी बात का सम्मान करते हुए हमने अपने अगले बजट को पेश किया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट आज लोगो का बजट सत्र होने वाला है। इस बजट से भारत के सामान्य लोगों की जरूरत पूरी करने वाला है। इसके साथ ही ये बजट दुनिया के लिए भी काफी आशा से भरा हुआ है।
संसद में बजट पेश होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से लगा रहा है कि इस बार वह आम लोगो के लिए सरकारी खजाना खोलने वाली है। ये बजट मोदी सरकार का आखिरी बजट होने वाला है। इस बजट में भारत के लोगो के जनकल्याण के लिए कई योजनाओं का प्रारंभ भी होने वाला है। बता दे आपको कि इस बार लोगो ने बजट में आम लोगो के लिए टैक्स छूट में भी बढ़ोत्तरी की मांग करी है। साल 2014 से बजट स्लैब में कोई भी बदलाव नहीं किए गए है। लेकिन पिछले दो सालों से इस बारे में मांग करी जा रही है।