पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया। रविवार, 5 फरवरी 2023 को उन्होंने दुबई के अस्पताल में अंतिम साँस ली। लंबे समय से वो बीमारी से झूझ रहे था और उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक परवेज मुशर्रफ को अमाइलॉइडोसिस की बीमारी थी जिसकी वजह से वो लंबे समय से बीमार थे और रविवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परवेज पिछले एक साल से चलने से मोहताज हो गए थे और उनको पूरी तरह व्हील चेयर और खाना खिलाने के लिए सहायता लगती थी। 10 जून, 2022 को मुशर्रफ को इस बीमारी की शिकायत हुई जिसके बाद उनके शरीर के मल्टीप्ल ऑर्गन फेल होते गए और रविवार को उनका देहांत हो गया। परवेज के देहांत के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी दुःख व्यक्त किया।
1943, दरियागंज दिल्ली में जन्मे परवेज के परिवार ने 1947 विभाजन के बाद पाकिस्तान जाने का फैसला किया। परवेज जब राजनीती में कदम रखे तो उनको तानाशाह भी कहा जाता है। भारत के खिलाफ उन्होंने हमेशा ज़हर ही उगला है। लेकिन परवेज की एक दिलचस्प बात थी कि वो खेल से प्रेम बहुत करते थे और खासकर उनका काफी लगाव टीम इंडिया के साथ था। 2006 में जब पाकिस्तान खेलने गए टीम इंडिया ने वनडे सीरीज शानदार तरीके से जीती तब धोनी उसमें काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तब धोनी को परवेज़ ने बाल न काटने की सलाह दी थी। धोनी के लंबे बाल परवेज को काफी पसंद थे।
आपको बता दें कि परवेज मुशर्रफ को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाई गई थी। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ ने सजा सुनाई थी। इमरजेंसी के दौरान परवेज़ पर देशद्रोह का मुकदमा चला था जिसमे वो 2018 में दोषी करार दे दिए गए थे। इसके बाद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गयी लेकिन बाद में वो बीमारी की वजह से बच गए। परवेज़ अपने राजनीतिक सफर में रक्षा मंत्री, आर्मी चीफ और राष्ट्रपति रह चुके है और उनको तानाशाही फैसलों के लिए जाना जाता है।