कोविड के दौरान दुनिया भर की बहुत सारी कंपनियों को नुकसान हुआ था। जिसकी भरपाई अभी तक नही हो पाई है। इसलिए कंपनियों ने छंटनी करना शुरू कर दिया है। साल 2020 में कोविड की वजह से पूरी दुनिया को काफी नुकसान हुआ था। जिसके बाद से अभी तक कंपनियों को मुनाफा नही हो पाया है। बड़ी कम्पनियों से लेकर छोटी कंपनियों तक हर कोई अपने कर्मचारियों को निकाला रहा है। बात दे आपको कि गूगल, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को कंपनी से निकाल रही है। इसी बीच एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हाल ही में एक खबर ऐसी आई है कि जिसके बाद हर कोई दंग है। इस वायरल खबर ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक कंपनी ने अपनी एंपलॉय को निकल दिया। जिसके बाद ये बात पूरी दुनिया में इस तरह से फैल गई है कि हर कोई शॉक्ड है। महिला को उसकी कंपनी ने निकाल दिया था। लेकिन कम्पनी से हटने के तीन दिन बाद ही इस महिला को दूसरी कंपनी में काम मिल गया। वो भी 50 फीसदी बढ़ोतरी सैलरी के साथ। इसके साथ ही उसे ये काम घर से करना होगा।
सोशल मीडिया पर शेयर करी जानकारी
जब इस महिला की नौकरी चली और तीन दिन बाद दोगनी सैलरी वाली नौकरी मिली तो इस महिला ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सहारे करी है। जिसके बाद ये बात आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। ट्विटर पर अपने babyCourtfits नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया। जिसमे लिखा है, “मुझे मंगलवार को मेरी पहली कंपनी ने मुझे निकाल दिया था। और शुक्रवार को ही मुझे नई नौकरी का ऑफर मिल गई। जो की मुझे 50% अधिक सैलरी देने वाली है। इसके साथ ही मुझे वर्क फ्रॉम होम ऑप्शन भी दिया गया है। महिला ने इसके साथ ही लिखा कि जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। कभी भी हमे दूसरों की राय को देखकर खुद पर सवाल नही करने देने चाहिए।”
इस तरह से किया लोगो ने रिएक्ट
बात दे आपको कि इस महिला के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे यूजर्स ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। इस महिला के ट्वीट को अभी तक 6.8 मिलियन से अधिक बार विजिट किया गया है।