बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में 50 साल की हो गई हैं। 50 साल की मलाइका अरोड़ा को देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता है की उनकी उम्र इतनी होगी। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा दिन पर दिन बोल्ड, खूबसूरत होती जा रही है। नई नई एक्ट्रेस को फिटनेस में टक्कर देने वाली मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को अपने फैंस के साथ साझा किया है। मलाइका अरोड़ा ने अपने लेटेस्ट तस्वीर में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को भी टक्कर दे दी है। बेहद ही बोल्ड लुक में नजर आई एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छैयां छैयां गाने में आइटम सॉन्ग में डांस करने वाली मलिका अरोड़ा ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। हालांकि, अब उनका यह नया रूप लोगो के बीच में एक कॉन्ट्रोवर्सी बन गया है। क्यूंकि एक्ट्रेस के इस लुक को उर्फी जावेद के लुक लुक से भी ज्यादा भयंकर बताया गया है।
शेयर किया मलाइका अरोड़ा ने अब तक का अपना सबसे बोल्ड लुक
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने आइटम सॉन्ग करने में साथ ही मॉडलिंग भी करी है। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने लेटेस्ट लुक से हर किसी की सांसों को रोक दिया है। एक्ट्रेस ने हाल जी में ब्रालेस होकर अपनी तस्वीर को शेयर किया है। बोल्डनेस की सारी हदें पार करती हुई नजर आई मलाइका ने श्रग पहना रखा है, साथ ही वायरल कॉइन वाली स्कर्ट पहन रखी है। ग्रीन कलर के शृग में मलाइका अरोड़ा बोल्ड पोज देती हुई नजर आई है।
सोशल मीडिया पर किया गया मलाइका अरोड़ा को ट्रॉल
मलाइका अरोड़ा के इस लुक को लोगो ने सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। एक्ट्रेस के इस लुक को अतरंगी फैशन सेंस की क्वीन उर्फी जावेद के साथ कंपेयर किया। लोगो ने उनकी पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए कहा है कि, ‘उर्फी तो फालतू में बदनाम हो रखी है।’ तो वही, एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी जावेद की बहन’। एक और ने लिखा, नेक्स्ट उर्फी जावेद। हालांकि, कुछ लोगो ने मलाइका अरोरा के लुक को पसंद भी किया है।