शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों काफी चर्चाओं में है। फिल्म के गाने बेशरम रंग पर काफी विवाद उठाए जा रहे हैं। गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है जिसका सभी लोगों ने जमकर विरोध किया है। अब हाल ही में इस गाने पर भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला ने भी अपनी भगवा रंग की बिकिनी में सोशल मीडिया पर कहर ढाया है। वे अपनी हॉट और सेक्सी अदाएं दिखाने के लिए जानी जाती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे भगवा रंग की बिकिनी में समुन्द्र के किनारे नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग भी सुनाई दे रहा है। उनके इस विडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए हैं। किसी ने उनके लुक को हॉट और सेक्सी बताया है तो किसी ने उनको ऐसा करने पर काफी खरी खोटी सुनाई है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
नम्रता को यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी
नम्रता मल्ला ने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया वैसे ही उनके पोस्ट पर काफी सारे कमेंट्स आने लग गए। उनके शेयर किये गए वीडियो में वे समंदर के किनारे बैठी हुई हैं और एक शख्स उनका वीडियो बना रहा है। उन्होंने खुले बालों के साथ भगवा रंग की 2 पीस बिकिनी पहनी हुई है जिसमे वे कमाल लग रही हैं। उनके इस वीडियो पर लोगों ने काफी कमेंट्स किये। एक यूजर ने उन्हें चेतावनी देते हुए लिखा कि बच के न तो बायकॉट होवे लगबु। वहीं दूसरे ने लिखा कि इसका भी जबरदस्त ठुकाई होना चाहिए। इसके अलावा अन्य यूजर ने भी ताना मारते हुए लिखा कि सभी को विवाद में आना है, लगता है इसीलिए यही कलर चूज कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि अब आपको भी मुद्दा बनाना है क्या, भगवा धारण की हो। इस तरह से उन्हें लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई है।
कुछ ने की नम्रता की तारीफ
जहां एक तरफ लोगों ने नम्रता को लताड़ लगानी शुरू कर दी वहीं कई अन्य लोगों और उनके फैंस ने उनका सपोर्ट भी किया। कई लोगों ने उनकी सेक्सी अदाओं की तारफी की है और उन्हें कमेंट्स में सेक्सी बताया है। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए कहा कि आपको बेशरम रंग गाने में होना था। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए। कईयों ने आग लगाने वाली इमोजी भी शेयर की।