Breaking News

दुनिया की सबसे महंगी अंगूठी है नीता अम्बानी के पास, करोड़ो की कीमत वाली इस अंगूठी को पहना है सिर्फ एक बार

नीता अंबानी, प्रमुख व्यवसायी और परोपकारी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। 1 नवंबर, 1963 को मुंबई, भारत में जन्मी, वह विभिन्न क्षेत्रों में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरी हैं। नीता रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, ग्रामीण विकास और खेल पर केंद्रित है। उनके दृष्टिकोण से धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना हुई, जो विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है। नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग की सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से भी जुड़ी हुई हैं। जिसके कारण वह आज पूरे भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। नीता अंबानी अपने बिजनेस के साथ ही अपनी लग्जरियस लाइफस्टाइल को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती है। हाल ही में वह अपनी अंगूठी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस अंगूठी को दुनिया की सबसे महंगी अंगूठी बताया जा रहा है और साथ ही यह भी खबर आई है की नीता अंबानी ने इसको भी सिर्फ एक ही बार पहना है।

अपनी बेशकीमती अंगूठी को लेकर आई नीता अम्बानी फिर से सुर्खियों, दुनिया की सबसे महँगी अँगूठी होने का है दावा

बेहद ही लग्जरियस लाइफस्टाइल जीने वाली नीता अम्बानी के शौक के बारे में कौन नही जानता है। नीता अंबानी के लिए बाहर से विदेश से पीने का पानी आता है। तो वही, उनके घूमने फिरने के लिए भी वह दुनिया में मशहूर है। राजा महाराजा की तरह जिंदगी जीने वाली नीता अंबानी किसी भी कपड़े और चीज को एक बार से ज्यादा रिपीट नही करती है। और वह हमेशा ही दूसरे कपड़े पहनती है। हाल ही में जिस करोड़ो की अंगूठी को लेकर वह सुर्खियों में बनी हुई है, वह भीं उन्होंने ने सिर्फ एक बार ही पहनी है। नीता अंबानी की यह बेशकीमती अंगूठी 80 कैरट के हीरे से बनी हुई है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए के आकी गई है।

ये है नीता अम्बानी की हीरे की अँगूठी कीमत

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अम्बानी की हीरे की अंगूठी बेहद ही खूबसूरत है। उनकी इस अंगूठी में 80 कैरेट का हीरा जड़ा हुआ हैं। इस 80 कैरेट के हीरे की कीमत लगभग 80 करोड़ से भी ज़्यादा बताई जा रही है। इतनी महंगी अंगूठी होने के बाबजूद भी नीता अंबानी ने सिर्फ इसको एक बार ही पहना है।

About Anushka

Anushka is the Writer and editor of ShortFeed Cricket Section. Having more than 5+ years of experience in Cricket News writing covering all the biggest happenings of CRICKET ARENA.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *