बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की चुलबुली और स्वीट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा से ही लोगों के बीच में काफी पसंद करी गई है। श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2010 में तीन पत्ती से अपनी शुरुआत करी थी। हालांकि, एक्ट्रेस को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान उनकी फिल्म आशिकी 2 से मिली। इस फिल्म ने श्रद्धा कपूर को लोगो के बीच में ऐसा वायरल किया आज भी लोगो के दिमाग से एक फिल्म का खुमार नही उतरा है। उन्होंने ने अपनी इस फिल्म से न केवल भारत के लोगो को अपना दीवाना बनाया बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग का डंका बजाया। तो वही, अब हाल ही में एक्ट्रेस अपनी नई लग्जरी कार को लेकर लोगो के बीच में खूब सुर्खियां बटोर रही है। बता दे आपको की श्रद्धा कपूर शक्ति कपूर की बेटी है और उन्होंने ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में एक और कार को जोड़ दिया है।
नवरात्रि में जोड़ा इस कार को अपने कार कलेक्शन में श्रद्धा कपूर ने, सोशल मीडिया पर शेयर करी जानकारी
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने विलेन के रोल से लेकर अपने कॉमिक अंदाज से लोगो को हंसाने वाले शक्ति कपूर की लाडली बेटी श्रद्धा कपूर भी एक्टिंग के मामले में उनपर ही गई है। एक्ट्रेस को लंबे समय के बाद इस साल वापस से स्क्रीन पर रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। वह रणबीर के साथ में फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” में नजर आई थी। यह फिल्म लोगो ने उनकी खूब पंसाद करी थी। तो वही, हाल ही में जिस कार को एक्ट्रेस ने अपने कलेक्शन ने जोड़ा है, वह है लैंबोर्गिनी।
श्रद्धा कपूर ने लैंबोर्गिनी के टॉप मॉडल को अपना अपने कलेक्शन का सदस्य
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई एक्टर्स के साथ काम करके अपनी जोड़ी को हिट बना चुकी है। हाल ही में जिस लैंबोर्गिन कार को उन्होंने ने अपने कलेक्शन मे जोड़ा है वह है ह्यूरिकेन टेक्निका। इससे साल 2022 में लॉन्च किया गया था। बता दे आपको की इस कार की कीमत 4.04 करोड़ रुपए है। एक्ट्रेस ने लाल कलर की लैंबोर्गिनी को अपने कार कोलेक्शन में जोड़ा है। अपनी इस कार के बारे में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने फैंस को यह जानकारी दी है।