बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पंकज त्रिपाठी ने हमेशा से ही अपनी बहरीन अदाकारी से लोग के दिलो को आसानी से लुभाया है। अपने हर एक किरदार के लिए जी जान लगा देने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगो को लुभाने के लिए आने वाले है। बता दे आपको की पंकज त्रिपाठी इस बार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर पंकज त्रिपाठी ने लगातार कड़ी मेहनत करने में लगे हुए है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पंकज ने साल 2004 में ही एंट्री कर ली थी। हालांकि, बेहद ही छोटे छोटे किरदार करने वाले पंकज आज फिल्मों में लीड रोल करते है। पंकज त्रिपाठी को गैंग्स ऑफ वासेपुर से बॉलीवुड में पहचान मिली और आज वह इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे के रूप में आए है।
अटल बिहारी बाजपेई की बायोपिक पर कही पंकज ने यह बात
बता दे आपको की पंकज त्रिपाठी इन दिनों भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की बायोपिक मैं अटल हूं कि शूटिंग में व्यस्त है। और उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें बताया है कि इस बायोपिक के लिए उन्होंने 7 दिनों तक लगातार एक ही खाना खाया है। पंकज त्रिपाठी ने बताया है कि वह शूटिंग के दौरान सिर्फ और सिर्फ खिचड़ी ही कहते आए हैं। एक्टर पंकज त्रिपाठी ने आगे बताया की उन्होंने ने यह खाना खुद ही बनाया है और उन्होंने ने इसे खाना इसलिए जरूरी समझा क्योंकि यह एक हल्का खाना खाना होता है। जिससे दिमाग और शरीर का तालमेल बना रहेगा।
पंकज त्रिपाठी की फिल्मे
बरेली की बर्फी, मिमी, जैसी फिल्मों में नजर आने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी फिलहाल ‘मैं अटल हूं’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ जिससे अनुराग वसु डायरेक्ट कर रहे है। साथ ही पंकज त्रिपाठी ‘स्त्री 2’ में भी नजर आने वाले हैं। और उन्हें हाल ही मिमी फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म मिमी में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मिला है।