Breaking News

जिओ वर्ल्ड प्लाजा में लूटा प्रियंका चोपड़ा ने लोगो का दिल, ग्रीन साड़ी पहन हुई स्पॉट, लुक देख घायल हुए फैंस

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देशी गर्ल यानी की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने के साथ ही पूरी दुनिया में अपने नाम का परचम लहराया है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक का सफर अकेले तय करके खुद को एक ग्लोबल स्टार के रूप में स्थापित किया है। तो वही, हाल ही में भारत आई प्रियंका चोपड़ा ने मुकेश अंबानी के जिओ मामी फेस्टिवल में स्पॉट किया गया था। इस फेस्टिवल से एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। तो वही, अब ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचती हुई नजर आई है। देसी गर्ल को हाल ही में जिओ वर्ल्ड प्लाजा के ओपनिंग सेरेमनी में स्पॉट किया गया है। जहां से उनका लुक सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होने ने लगा हुआ है।

जिओ वर्ल्ड प्लाजा में नजर आई प्रियंका, झलका देशी अंदाज

जासूस द थ्रिलर मूवी से साल 2003 में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली प्रियंका चोपड़ा को असल में पहचान उसी साल आई फिल्म अंदाज से मिली। जिसके लिए एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। तो वही, एतराज मूवी से अपने नेगेटिव रोल से देसी गर्ल ने हर तरफ वाहवाही लूटी। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा का सिक्का बॉलीवुड में चला और अब प्रियंका हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने जलवे बिखेर चुकी है। भारत आई प्रियंका चोपड़ा को कल रात बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में हुए जियो वर्ल्ड प्लाजा के ओपनिंग इवेंट में स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से उनका देसी गर्ल का ग्रीन साड़ी लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने में लगा हुआ है।

शिमरी ग्रीन साड़ी में बिखेरा प्रियंका ने देसी लुक, तस्वीरें देख मर मिटे फैंस

मुकेश अंबानी के जिओ वर्ल्ड प्लाजा में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही कई अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कैटरीना कैफ से लेकर आलिया भट्ट तक इस इवेंट जा हिसा बनी। तो वही, प्रियंका को शिमरी नियॉन ग्रीन कलर की साड़ी में स्पॉट किया गया है। एक्ट्रेस ने खुले बाल रखे हुए है। एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर उनके फैंस उनपर एक बार फिर से फिदा हो गए है।

About Anushka

Anushka is the Writer and editor of ShortFeed Cricket Section. Having more than 5+ years of experience in Cricket News writing covering all the biggest happenings of CRICKET ARENA.

Check Also

उर्फी जावेद से किया मलाइका अरोड़ा की तुलना, बोले उर्फी है बेकार में बदनाम, मलाइका है अजीबो गरीब फैशन की क्वीन 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में 50 साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *