Homeबॉलीवुडइस भूतिया बंगले में शिफ्ट होने के बाद राजेश...

इस भूतिया बंगले में शिफ्ट होने के बाद राजेश खन्ना बन गए थे बॉलीवुड सुपरस्टार, इस बंगले ने चमका दी थी उनकी सोई किस्मत 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अगर सबसे पहले सुपरस्टार की बात करी जाती है तो हर किसी की जुबान पर सिर्फ और सिर्फ राजेश खन्ना का नाम आता है। एक्टर राजेश खन्ना बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पहले सुपरस्टार रहे जिन्होंने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी बेहतरीन कलाकारी का प्रदर्शन किया था। आज भी लोग उनके ना रहने पर भी उनकी फिल्मों को उतना ही प्यार से देखते है, जितना वह पहले देखा करते थे। राजेश खन्ना के चाहने वाले इस कदर थे कि उनकी तरह अब लोगो ने किसी भी एक्टर को नही चाहा है। उनकी फैंस फॉलोइंग दुनिया के सबसे तगड़े स्टार कि फैन फॉलोइंग थी। आज भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे एक्टर है जिनके काफी अच्छी खासी फैंस फॉलोइंग है। लेकिन सुपरस्टार राजेश खन्ना जैसा कोई भी नही हुआ है और नाही कोई होगा। लेकिन राजेश खन्ना के सुपरस्टार बनाने में सबसे ज्यादा उनके इस बंगले से साथ दिया है। जिसकी मदद से वह इस मुकाम को हासिल कर सके। राजेश खन्ना के भूत बंगले ने उनकी सोई हुई किस्मत को जगा दिया था। आज हम आपको यही बताने वाले है कि आखिर कैसे उनकी बंद किस्मत के दरवाजे इस भूत बंगले ने खोल दिए। तो आइए जानते है इस बंगले और राजेश खन्ना की किस्मत के कनेक्शन के बारे में।

इस भूत बंगले ने बदल डाली उनकी किस्मत

Navbharat Times Navbharat Times

बता दे आपको कि राजेश खन्ना का यह भूत बंगला मुंबई के कार्टर रोड में स्थित है। इस भूत बंगले में कोई भी शख्स नही रहता था। इस वीरान सुनसान घर को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टार अभिनेता राजेंद्र कुमार ने खरीदा था। उन्होंने ने इस घर को 60 हजार रुपए में खरीदा था। राजेश खन्ना कि किस्मत बदलने के साथ ही इस घर ने भी उनकी किस्मत बदल डाली थी। लीजेंड्री राजेंद्र कुमार ने अपने इस भूत बंगले का नाम बदलकर अपनी पत्नी डिंपल के नाम पर रख दिया था। इस घर में आने के बाद राजेंद्र कुमार कि किस्मत पूरी तरह से बदल गई थी। हालाकि, मुंबई में दूसरा घर लेने के बाद राजेंद्र कुमार ने अपने घर को बेचने चाहा था। इस बात की जैसे ही खबर राजेश खन्ना को पता चली उन्होंने तुरंत ही राजेंद्र कुमार से संपर्क किया और इस घर को खरीद लिया।

राजेंद्र कुमार से इस बंगले को लेने के बाद राजेश खन्ना ने दिए नया नाम

Navbharat Times Navbharat Times

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरस्टार राजेश खन्ना ने राजेंद्र कुमार से इस भूत बंगले की करीब 3.5 लाख रुपए में खरीदा था। जिसके बाद उन्होंने ने अपने इस बंगले का नाम आशीर्वाद रखा। राजेश खन्ना कि किस्मत बदलने में इस बंगले ने काफी साथ दिया है। हालाकि, उन्होंने ने एक ऐसा भी वक्त इस बंगले में देखा है, जब उनकी लगातार कई सारी फिल्मे फ्लॉप हुई।

Latest Posts