बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रणबीर कपूर हमेशा से ही अपनी गुड लुकिंग, चार्मिंग और अपनी एक्टिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर रणबीर कपूर बॉलीवुड के कपूर खानदान के ऋषि कपूर के बेटे है। 28 सितंबर, 1982 को जन्मे रणबीर कपूर ने साल 2007 में “सांवरिया” मूवी से अपना शानदार शुरुआत की थी। रणबीर कपूर ने तब से “रॉकस्टार,” “बर्फी!” और “संजू” जैसी कई हिट फिल्मों में भूमिकाएँ निभाईं है जिससे उनकी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन हुआ। कई पुरस्कारों के साथ, रणबीर भारतीय सिनेमा में एक ताकत बने हुए हैं, जो कलात्मक अखंडता के साथ व्यावसायिक सफलता को सहजता से संतुलित कर रहे हैं। सिल्वर स्क्रीन से परे, उनका निजी जीवन अक्सर मीडिया का ध्यान आकर्षित करता है, जो उनकी रहस्यमय अपील को बढ़ाता है। अब हाल हीं में उन्होंने ने अपने बॉलीवुड से ब्रेक लेने की बात कही है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री से रणबीर कपूर लेंगे एनिमल के बाद ब्रेक
बता दे आपको की हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर एनिमल मूवी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार रश्मिका मंधाना के साथ नजर आने वाले है। हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया है की वह एनिमल मूवी के दिसम्बर में रिलीज होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगे। यह ब्रेक वह करीब छह महीने का लेने वाले है जिससे वह अपनी बेटी राहा कपूर के साथ बिताते हुए नजर आने वाले है। रणबीर कपूर ने बताया है की वह अगले छह महीने तक कोई भी मूवी नही करने वाले है और उनका यह समय सिर्फ और सिर्फ उनकी बेटी की देखभाल के लिए होगा।
इस वजह से लिया यह फैसला, बोले एक्सप्रेसिव हो गई है राहा
रणबीर कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि वह अब यह ब्रेक इसलिए लेना चाहते है क्योंकि जब राहा कपूर हुई थी तब मैं एनिमल की शूटिंग कर रहा था और मैने उससे टाइम नही दे पाया था। हालांकि, अब कोई मूवी न होने की वजह से मैं उसके साथ एक अच्छा लंबा वक्त भी बीता पाएंगे। साथ ही उन्होंने ने बताया है कि आलिया भट्ट फिलहाल जिगरा की शूटिंग के बिजी होने वाली है। जिसके कारण राहा का पूरा टाइम सिर्फ मेरे साथ होगा। और वह अब बहुत ज्यादा एक्सप्रेसिव भी हो गई है, क्रॉल करने लगी है और मां पापा भी बुलाने लग गई है।