बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के डैशिंग, चार्मिंग, हैंडसम सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2007 में सवारियां मूवी से करी थी। हालांकि, एक्टर रणबीर कपूर की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से डिजास्टर साबित हुई थी। तो वही, उसके बाद उन्होंने ने वेक अप सिद, अजब प्रेम की गजब कहानी, रॉकेट सिंह जैसी फिल्म में काम किया। जिसके बाद रणबीर कपूर ने सबसे ज्यादा चर्चा अपनी फिल्म राजनीति से लूटी। इस फिल्म में उन्होंने ने अपने कमाल के अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर ने रॉकस्टार, ये जवानी है दीवानी, ब्रह्मास्त्र, जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज में काम किया है। जिसके बाद अब रणबीर कपूर एनिमल में नजर आने वाले है। और इस फिल्म को रिलीज होने में कुछ समय ही बचा हुआ है। एनिमल मूवी के टीजर ने हर किसी को लुभाया है। और अब इस फिल्म को भारत से पहले विदेश में रिलीज किए जाने की बात कही जा रही है।
इसी महीने होगी विदेश में ‘एनिमल’ रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को अमेरिका में इसी महीने भारत से पहले ही रिलीज किया जा रहा है। अमेरिका में इस फिल्म को ब्रह्मास्त्र के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाने वाला है। एनिमल मूवी करीब 888 स्क्रीन्स पर अमेरिका में रिलीज होगी। यह फिल्म 30 नवम्बर को रिलीज करी जायेगी। तो वही, भारत में यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी।
सैम बहादुर से भिड़ेगी एनिमल, पहली बार नजर आयेंगे रणबीर-रश्मिका एक साथ
एनिमल का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। इस फिल्म में पहली बार एक साथ रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले है। फिल्म के गानों को आउट कर दिया गया है और इन गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। बता दे आपको की फिल्म में रणबीर रश्मीका के साथ ही अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। बॉबी देओल इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले है। तो वही, एनिमल का सीधा मुक़ाबला विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के साथ सीधा मुकाबला होने वाला है।